किस मैच पर लगाया जा रहा था सट्टा: कहां चल रहा था अड्डा; पुलिस ने कितने लाख रुपये किए बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर, पिंटू पार्क के पास सोमवार रात एक किराए के मकान में दबिश देकर टी20 मैच पर सट्टा खिलवाने वाले तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है।
यह किया बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.49 लाख रुपए नकद, 7 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और लाखों रुपये का विस्तृत हिसाब-किताब बरामद किया है। तीनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि सोमवार रात सूचना मिली थी कि आनंद नगर स्थित एक किराए के मकान में सट्टा चल रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह तोमर के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और मकान घेरकर दबिश दी।
ऑनलाइन साइट के जरिए मैच पर सट्टा
पुलिस ने आरोपियों को रेडी अन्ना नामक ऑनलाइन साइट के जरिए वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच चल रहे टी20 मैच पर सट्टा लगवाते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके लैपटॉप और मोबाइल मिले, जिनमें ऑनलाइन सट्टा संचालन के स्पष्ट प्रमाण मौजूद थे।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने सौरभ राजावत (20), अभिषेक राजावत (19) और अंशुल उपाध्याय (21) को गिरफ्तार किया। तीनों उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के ग्राम परावर के निवासी हैं और किराए के मकान से सट्टा संचालित कर रहे थे।पूछताछ में पता चला कि इस सट्टा रैकेट का मास्टरमाइंड आलोक सिंह सिकरवार है, जिसने अरविंद राजावत का मकान किराए पर लेकर पूरा सेटअप तैयार कराया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
ऑनलाइन सट्टे का विस्तृत रिकॉर्ड भी बरामद
पुलिस ने जब्त मोबाइल और लैपटॉप की जांच में ऑनलाइन सट्टे का विस्तृत रिकॉर्ड भी बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!