अब इस ज्योतिर्लिंग की संध्या और भस्म आरती के लिए शुल्क तय: करनी होगी भस्मारती की तर्ज पर ऑनलाइन बुकिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती की तर्ज पर अब संध्या आरती और शयन आरती के दर्शन के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य कर दी गई है। दोनों आरतियों के लिए श्रद्धालुओं को प्रति व्यक्ति 250-250 रुपए शुल्क देना होगा। मंदिर प्रबंध समिति ने यह नई व्यवस्था गुरुवार से लागू कर दी है। जो श्रद्धालु शुल्क नहीं देंगे, उन्हें केवल चलित (लाइन में चलते हुए) दर्शन की अनुमति होगी।
भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला
संध्या और शयन आरती में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब दोनों आरतियों के लिए बुकिंग केवल मंदिर की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही की जा सकेगी।
पहले से लागू हैं ये शुल्क
मंदिर समिति पहले से ही भस्म आरती के ऑनलाइन प्रवेश के लिए 200 रुपए और शीघ्र दर्शन के लिए 250 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क ले रही है। विभिन्न पूजन विधियों के लिए अलग-अलग निर्धारित राशि भी ली जाती है।
रोजाना लगभग 1200 श्रद्धालुओं को ऑनलाइन भस्म आरती प्रवेश दिया जाता है। सामान्य कतार के अलावा वीआईपी लाइन से दर्शन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके लिए काउंटर या ऑनलाइन माध्यम से 250 रुपए की रसीद लेकर प्रवेश किया जा सकता है।
गर्भगृह प्रवेश अब भी बंद
पहले श्रद्धालु 1500 रुपए शुल्क देकर गर्भगृह में प्रवेश कर सकते थे। हालांकि 4 जुलाई 2023 को सावन में बढ़ती भीड़ के कारण इसे 11 सितंबर 2023 तक अस्थायी रूप से बंद किया गया था। उस समय कहा गया था कि सावन के बाद गर्भगृह दोबारा खोला जाएगा, लेकिन ढाई साल बाद भी आम श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह प्रवेश शुरू नहीं हो सका है।
संबंधित समाचार

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!