खबर
Top News

अब टीम इंडिया की अंतिम रिहर्सल की बारी: क्या नीदरलैंड्स रोक पाएगा विजय का 'सूर्य रथ'

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 फ़रवरी 2026, 1:09 pm
शेयर करें:
अब टीम इंडिया की अंतिम रिहर्सल की बारी

खुलासा फर्स्ट, हेमंत उपाध्याय।
टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने खिताब की रक्षा करने को आतुर नजर आ रही भारतीय टीम के सामने अब अंतिम पूर्वाभ्यास अथवा रिहर्सल मुकाबला आ गया है। यह मैच है 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उस नीदलैंड्स टीम से जिसके खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी और रिकॉर्ड बेहतर है।

टीम इंडिया सुपर आठ में
भारतीय टीम समूह- ए में अपने शुरुआती तीनों मैच (पाकिस्तान, अमेरिका और नामीबिया) जीतकर पूरी शान से सुपर-8 में प्रवेश कर चुकी है, जबकि नीदलैंड्स अथवा डच टीम ने इसी समूह में तीन मैचों में से एक मैच जीता है और दो मैचों में उसके खाते में पराजय आई है। नीदरलैंड्स टीम पाकिस्तान से संघर्ष के बाद हारी तो नामीबिया को उसने 7 विकेट से परास्त कर दिया। इसके बाद अमेरिका से उसे 93 रनों से हार मिली।

हल्के में नहीं लेना चाहिये यह मुकाबला
क्रिकेट की जानकारों की राय है कि भले ही भारतीय टीम अजेय रहकर सुपर-8 में है, लेकिन कप्तान सूर्या और उनके साथियों को इस मुकाबले को हल्के में नहीं लेना चाहिये। यह मैच भारतीय टीम के लिए खिताब बचाव अभियान के सफर में अपनी श्रेष्ठता साबित करने और अपने आत्मविश्वास को और ऊंचाइयों पर ले जाने का माध्यम भी है।

शुरुआती झटका और मध्य क्रम की कमजोरी
पाकिस्तान को एक बार फिर कभी न भूलने वाले पराजय का जख्म देने के बाद भारतीय टीम का मनोबल निश्चित ही सातवें आसमान पर है। पर टीम प्रबंधन इस बात को भी जेहन में रख रहा होगा कि शुरुआती झटका और मध्य क्रम की कुछ अखरने वाली कमियां स्थायी रूप न ले लें, वर्ना टीम को इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है। इस मैच को भारतीय टीम को अपनी बेंच स्ट्रेंथ परखने और कमजोरियों को ताकत में बदलने का जरिया भी बनाना चाहिये।

अब तक यह हाल है
भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में दो बार ही भिड़ंत हुई है। दोनों ही बार भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स को शिकस्त दी है। दोनों टीमों के मध्य अंतिम बार टी-20 मुकाबले में 27 अक्टूबर 2022 को सिडनी में टक्कर हुई थी। वह मैच भारतीय टीम ने 56 रनों से जीता था। सूर्या को उस मैच में अपना अर्द्धशतक भी याद होगा। एक और रोचक तथ्य यह है कि नीदरलैंड्स की टीम इस फार्मेट में 130 रनों का आंकड़ा भी नहीं स्पर्श कर पाई है।

दोनों कप्तानों का है यह कहना
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का कहना है- "हमने ग्रुप स्टेज में अब तक जिस तरह की क्रिकेट खेली है, उससे मैं बहुत खुश हूं। नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच हमारे लिए अपनी रणनीतियों को और पुख्ता करने का मौका है। हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेते और अहमदाबाद के दर्शकों के सामने एक बेहतरीन खेल दिखाने के लिए उत्सुक हैं।"
नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स का कहना है- "भारत के खिलाफ खेलना हमेशा एक बड़ी चुनौती और सम्मान की बात होती है। हमने पिछले कुछ मैचों में गलतियां की हैं, लेकिन हम इस बड़े मंच पर खुद को साबित करना चाहते हैं। अहमदाबाद का माहौल शानदार होगा और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।"

अब पढ़िये इस मुकाबले पर दिग्गजों की राय
भारत के सर्वकालिक महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सूर्या ब्रिगेड को आगाह किया है कि भारतीय टीम को अपनी लय नहीं खोनी चाहिए। अहमदाबाद की पिच पर स्पिनरों की भूमिका निर्णायक होगी। दूसरी ओर नीदरलैंड्स के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रयान टेन डोशेट का मानना है कि नीदरलैंड्स टीम को अगर इस मैच में उलटफेर करना है, तो उन्हें पावरप्ले में भारत के प्रमुख विकेट जल्दी चटकाने होंगे और बिना किसी डर के क्रिकेट खेलना होगा।

क्या काटी जाएगी रनों की भरपूर फसल
देखना दिलचस्प होगा कि बल्लेबाजों का स्वर्ग कही जाने वाली नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर कितना स्कोर खड़ा होता है और रनों की कितनी भरपूर फसल काटी जाती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2023 में टी-20 मुकाबले में यहां भारतीय टीम ने चार विकेट पर 234 रन बनाए थे, जबकि आईपीएल मुकाबले में इस विकेट पर पंजाब किंग्स ने 2025 में पांच विकेट पर 243 रनों का स्कोर खड़ा किया था। शाम की ओस सिक्के की उछाल को जहां महत्वपूर्ण बनाएगी, वहीं बाद में सारा दारोमदार दोनों टीमों के स्पिन गेंदबाजों पर ज्यादा रहेगा।

और कुछ कीर्तिमानों पर भी नजर
भारत और नीदरलैंड्स के बीच यह मुकाबला कई व्यक्तिगत और टीम रिकॉर्ड्स के टूटने का गवाह भी बन सकता है। भारतीय कप्तान  सूर्यकुमार यादव 'प्लेयर ऑफ द मैच' का नया विश्व कीर्तिमान बना सकते हैं। अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने अपना 17वां 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब जीतकर विराट कोहली (16) का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

भारत ने नामीबिया के खिलाफ मैच में केवल 6.5 ओवर (41 गेंदों) में टीम का शतक पूरा कर टी20 विश्व कप क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज 'टीम सेंचुरी' का रिकॉर्ड बनाया है। और रोचक यह भी कि भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स का ही 12 साल पुराना रिकॉर्ड (जो उन्होंने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ बनाया था) तोड़ा है। 

संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

6 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

11 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

19 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

27 minutes ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

30 minutes ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

38 minutes ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 19 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 19 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 19 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!