अब आसान हुआ होली पर घर जाना: इस तारीख से चलेगी महू–इंदौर–पटना स्पेशल ट्रेन; जानिये किस दिन होगा संचालन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होली के त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। इसी क्रम में 26 फरवरी से महू (डॉ. आंबेडकर नगर) से इंदौर होते हुए पटना के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे इससे पहले इंदौर से दिल्ली और पटना के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर चुका है।
दिल्ली के लिए संचालन पहले से जारी
इंदौर से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के लिए होली स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। अब महू–पटना के बीच भी विशेष ट्रेन सेवा उपलब्ध रहेगी। महू–पटना स्पेशल (09343/09344) ट्रेन डॉ. आंबेडकर नगर रेलवे स्टेशन से पटना जंक्शन तक संचालित होगी। यह ट्रेन महू से 26 मार्च तक और पटना से 27 मार्च तक चलाई जाएगी।
समय सारिणी
महू से प्रस्थान: हर गुरुवार शाम 6 बजे
इंदौर आगमन: शाम 6:30 बजे
पटना आगमन: अगले दिन शाम 6:30 बजे
पटना से वापसी: हर शुक्रवार रात 9:30 बजे
इंदौर आगमन: शनिवार रात 11:10 बजे
इन प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव इंदौर, फतेहाबाद, चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।
सभी श्रेणियों के कोच उपलब्ध
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार होली के दौरान कन्फर्म टिकट की मांग बढ़ने को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है। यात्रियों को समय से पहले आरक्षण कराने की सलाह दी गई है।
रतलाम मंडल में ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में मल्हारगढ़ यार्ड–मंदसौर यार्ड के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते कुछ ट्रेनें अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार—
- 1 मार्च तक: उज्जैन–चित्तौड़गढ़ पैसेंजर (69231) रतलाम में शॉर्ट टर्मिनेट, रतलाम–चित्तौड़गढ़ के बीच निरस्त।
- 1 मार्च तक: चित्तौड़गढ़–उज्जैन पैसेंजर (69232) रतलाम से शॉर्ट ओरिजिनेट, चित्तौड़गढ़–रतलाम खंड निरस्त।
- 27 फरवरी: जमुना ब्रिज–रतलाम एक्सप्रेस (19818) चित्तौड़गढ़ में शॉर्ट टर्मिनेट।
- 28 फरवरी: रतलाम–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (19327) चित्तौड़गढ़ से शॉर्ट ओरिजिनेट।
- 28 फरवरी: चित्तौड़गढ़–रतलाम डेमू (79304) एक घंटा रेगुलेट।
- 1 मार्च 2026 तक: यही डेमू 30 मिनट तक रेगुलेट रहेगी।
त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें।
संबंधित समाचार

दूसरों को नसीहत खुद की व्यवस्था पर चुप्पी:एलआईजी चौराहे पर पतरे धोने में बहाया हजारों लीटर पानी; लीकेज वाले टैंकर ने भी सड़क पर बहाया जल

हम करें राष्ट्र आराधन:इंदौर में आज संघ का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन; शताब्दी वर्ष के समापन पर जुटेंगे 1 लाख स्वयंसेवक

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय किस अधिकारी के बारे में बोले- ‘यू आर ए वेरी गुड लीडर आफ्टर रिटायरमेंट’:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मुस्कराए बिना नहीं रह सके; मंत्री तुलसी सिलावट भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

किसान की बेरहमी से हत्या:घर में घुसकर तलवार-लाठियों से किया हमला; बेटा घायल, 4 साल की पोती का पैर टूटा

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव:भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार; भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने नाम पर लगाई मुहर

चक्रवाती तूफान अर्नब ने मचाई तबाही:135 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 की मौत, 57 हजार लोगों को किया शिफ्ट

वीडियो देखिये, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026:शहरी विकास, आधारभूत संरचना और सतत विकास को गति मिलेगी; महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों एवं वित्तीय अनुबंधों का आदान-प्रदान

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका

राजधानी में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त:मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप; रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

अर्बन इनोवेशन गैलरी में डिजिटल माध्यमों से दिखाई गईं उपलब्धियां और नवाचार:मुख्यमंत्री ने किया विभागीय ई-बुक का अवलोकन; 6D VR तकनीक से महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के वर्चुअल दर्शन किए

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ:नगरीय विकास में सौर ऊर्जा और वित्तीय नवाचार पर मंथन; 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग

वीडियो देखिये, नशे में कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कान पकड़कर मंगवाई माफी, नुकसान की भरपाई भी कराई

देवास जहरीली शराबकांड में बड़ा खुलासा:इंदौर से जुड़े तार; ऐसे की जाती थी तैयार, लाइसेंसी पेटियों में भरकर बेचा

यात्री सुविधाओं के अंक बढ़े, लेकिन रैंकिंग में एक पायदान फिसला एयरपोर्ट:अपेक्षित बढ़त नहीं मिल सकी, पहले नंबर पर यह शहर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:स्कूटी से सप्लाई हो रही थी विदेशी शराब; इतने का माल जब्त, घर से भी मिली बोतलें

वीडियो देखिये, किसानों की फसल बचाने के लिए अफ्रीकी टीम की मदद:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- वन्यजीवों की सुरक्षा और फसलों की रक्षा दोनों सरकार की प्राथमिकता

जेल के अंदर नशा पहुंचाने के खेल का खुलासा:प्रहरी ने अंडरगारमेंट-जूतों में छिपाई चरस; बीड़ी, तंबाकू, चेकिंग में पकड़ाया, ड्यूटी से हटाया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अर्बन इनोवेशन गैलरी का किया अवलोकन:VR तकनीक का डेमो देखा; अर्बन कॉन्क्लेव में शहरी विकास और निवेश पर होगा मंथन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!