अब तलाकशुदा पुत्री भी होगी पेंशन के लिए पात्र: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक मेें फैसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए न्यू पेंशन स्कीम 2026 को मंजूरी दी गई। इस योजना के तहत पारिवारिक पेंशन के दायरे को बढ़ाया गया है।
अब तलाकशुदा पुत्री को भी पेंशन के लिए पात्र माना जाएगा। केंद्र सरकार के पेंशन नियमों को राज्य के नए नियमों में समाहित कर अनुमोदन किया गया है।
63 हजार आदिवासी घरों में बिजली: मंत्रिपरिषद की बैठक में निर्णय लिया कि ने बताया कि धरती आवा कार्यक्रम के अंतर्गत जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में 63 हजार अविद्युतिकृत घरों और 650 शासकीय संस्थानों को चिन्हित किया गया था।
इनके विद्युतिकरण के लिए 366 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। वहीं ऑफ-ग्रिड व्यवस्था के जरिए करीब 8,500 घरों में बिजली पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा उच्च न्यायालयों में कंप्यूटर ऑपरेटरों की सेवा अवधि पांच वर्ष बढ़ाने का निर्णय, आहार अनुदान योजना, सीएम राइज विद्यालय योजना, एकीकृत छात्रावास योजना, आवास सहायता योजना, फीस क्षतिपूर्ति योजना, विदेश अध्ययन योजना और मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना सहित कई योजनाओं की निरंतरता के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
18 फरवरी को पेश होगा बजट
कैबिनेट बैठक से पहले सीएम के द्वारा दी गई जानकारी देते बताया कि 18 फरवरी को प्रदेश सरकार का बजट विधानसभा में पेश किया जाएगा। यह विकासोन्मुखी बजट होगा। 16 फरवरी से विधानसभा सत्र शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सरकार अब तक करीब 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतार चुकी है।
बालाघाट में होगी कृषि कैबिनेट
बालाघाट के नक्सल मुक्त होने के बाद वहां कृषि कैबिनेट आयोजित करने का फैसला लिया गया है। इसमें जिले के समग्र विकास से जुड़े निर्णय लिए जाएंगे।
जू में बनेंगे रेस्क्यू सेंटर
प्रदेश के जू में रेस्क्यू सेंटर बनाए जाएंगे, जहां घायल वन्य जीवों का उपचार किया जाएगा। इसके साथ ही 19 मार्च को गुड़ी पड़वा पर्व को सरकारी स्तर पर मनाने का निर्णय भी लिया गया है। नेशनल हेल्थ इंडेक्स में मध्य प्रदेश ने बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य में मातृ मृत्यु दर 173 से घटकर 142 और शिशु मृत्यु दर 41 से घटकर 37 हो गई है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!