खबर
Top News

पांच अधिकारियों को नोटिस: रेसीडेंसी कोठी में व्यवस्था संभालने वाली रतन एम्पोरियम की सेवाएं की समाप्त; महामहिम की व्यवस्था में लापरवाही पर भड़के कलेक्टर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 फ़रवरी 2026, 1:38 pm
शेयर करें:
पांच अधिकारियों को नोटिस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महामहिम राज्यपाल ने इंदौर प्रवास के दौरान रेसीडेसी कोठी में रात्रि विश्राम किया। इस मौके पर उनकी व्यवस्था में लापरवाही बरती जाने पर कलेक्टर ने पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर व्यवस्था संभालने वाली रतन एम्पोरियम की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि प्रदेश के महामहिम राज्यपाल ने 16 फरवरी को रेसीडेंसी कोठी में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान रात्रिकालीन ड्यूटी में संयुक्त कलेक्टर अजीत कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी तहसीलदार चौखा लाल टांक, एम.पी.आर.डी.सी. के प्रबंधक गगन भंवर तथा श्रम निरीक्षक तृप्ति डावर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि जानकारी लेने पर पता लगा है कि राज्यपाल के ओ.एस.डी. द्वारा बेडशीट बदलने का अनुरोध किया गया था, लेकिन रतन एम्पोरियम के कर्मचारी द्वारा यह कार्य नहीं किया गया।

इसके बाद सुबह ओ.एस.डी. एवं ए.डी.सी. द्वारा किचन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डस्टबीन बंद नहीं पाई गई तथा स्वच्छता की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। इससे राज्यपाल के स्टाफ द्वारा सफाई को लेकर असंतोष व्यक्त किया गया। महामहिम के भोजन में काक्रोच पाए जाने की कोई घटना नहीं हुई।

व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों की लापरवाही से कलेक्टर भड़क गए और उन्होंने प्रबंधक रतन एम्पोरियम रेसीडेंसी कोठी की तत्काल सेवा समाप्त करने के लिए मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। जिस पर मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रबंधक रतन एम्पोरियम को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया।

इसके साथ ही बेहतर सर्विस नहीं होने से संबंधित फर्म की लंबित भुगतान राशि में से 20 से 30 प्रतिशत राशि काटने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर द्वारा जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही को मानते हुए डिप्टी कलेक्टर सीमा कनेश मौर्य, तहसीलदार राजेश सोनी, श्रम निरीक्षक संजय पाटील, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अजय अस्थाना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि अतिथि की सभी व्यवस्थाएं तय मानकों एवं प्रोटोकाल के अनुसार की जाए।

संबंधित समाचार

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी
Top News

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

15 minutes ago
क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

18 minutes ago
दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी
Top News

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

19 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

23 minutes ago
जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार
Top News

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

30 minutes ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

33 minutes ago
23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा
Top News

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

44 minutes ago
7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग
Top News

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

about 1 hour ago
100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला
Top News

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

about 1 hour ago
पांच जगह दबिश
Top News

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

about 1 hour ago
हादसा
Top News

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

about 1 hour ago
खौफनाक हादसा
Top News

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

about 1 hour ago
गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा
Top News

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

about 1 hour ago
होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत
Top News

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

about 1 hour ago
स्वाइन फ्लू का खतरा
Top News

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

about 1 hour ago
मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन
Top News

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप
Top News

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

about 2 hours ago
भारत का ‘पॉवर शो’
Top News

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!