परंपरा के नाम पर फूहड़ता व शराबखोरी नहीं: सौहार्द से मनाएं रंगों का त्योहार
KHULASA FIRST
संवाददाता

होली-रंगपंचमी को लेकर पुलिस कमिश्नर की चेतावनी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में खेली जाने वाली होली और रंगपंचमी पर निकलने वाली ऐतिहासिक गेर को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने साफ कर दिया है कि गेर की आड़ में परंपरा के नाम पर फूहड़ता, शराबखोरी और किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षित, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण आयोजन ही प्रशासन की प्राथमिकता है।
कल पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित अहम बैठक में शहर की प्रमुख गेर के संचालकों और आयोजकों को स्पष्ट शब्दों में हिदायत दी गई कि परंपरा का सम्मान रहे, लेकिन कानून की रेखा कोई पार नहीं करेगा। बैठक में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित सिंह सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
कमिश्नर ने गेर में शामिल होने वाले लोगों की संख्या, वाहनों की पार्किंग, सुरक्षा इंतजाम और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा बिना विधिवत अनुमति कोई आयोजन नहीं होगा और सभी शर्तों का पालन अनिवार्य रहेगा। आयोजकों को अपने पदाधिकारियों और वालंटियर्स की सूची मोबाइल नंबर सहित पुलिस को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि बेहतर समन्वय और त्वरित संवाद संभव हो सके।
वाहनों को लेकर विशेष सख्ती बरती जाएगी। गेर में शामिल हर वाहन की मैकेनिकल जांच अनिवार्य होगी। चालकों का प्रशिक्षित होना और शराब से दूर रहना जरूरी है। पुलिस द्वारा ब्रीथ एनालाइजर से जांच की जाएगी। नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर मौके पर ही वाहन रोककर वैधानिक कार्रवाई होगी।
आयोजकों ने रखी समस्याएं और दिए सुझाव
कमिश्नर ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं की आड़ में फूहड़ता, अश्लीलता या हुड़दंग स्वीकार नहीं होगा। खतरनाक केमिकल और जहरीले रंगों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। डीजे व साउंड सिस्टम के साथ माइक्रोफोन अनिवार्य रहेगा, ताकि आपात स्थिति में घोषणा की जा सके। हर प्रमुख वाहन में अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट-एड बॉक्स और स्ट्रेचर जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं रखने को कहा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत राहत दी जा सके।
बैठक में आयोजकों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी विभागों के साथ समन्वय कर इस बार गेर को पहले से अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जाएगा। आयोजकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
कमिश्नर ने अंत में कहा कि इंदौर की पहचान उसकी परंपराओं और आपसी भाईचारे से है। रंगों का यह पर्व उल्लास और अनुशासन के साथ मनाया जाए, यही सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!