सड़क पर दुकानदारी नहीं चलेगी: खातीवाला टैंक से राजवाड़ा तक ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध पार्किंग और सड़क तक फैली दुकानदारी पर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। खातीवाला टैंक, पाटनीपुरा, राजवाड़ा, एयरपोर्ट रोड सहित प्रमुख बाजार और दबाव वाले मार्गों पर बुधवार को विशेष पेट्रोलिंग कर व्यापक कार्रवाई की गई। कई स्थानों पर व्हील लॉक और क्रेन की मदद से चालानी कार्रवाई हुई तो पीए सिस्टम से लोगों को समझाइश भी दी गई।
डीसीपी (प्रभारी यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान में चारों यातायात जोन की विशेष टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की। टीम ने इन मार्गों पर विशेष फोकस रखा, जिनमें जोन-1: बड़ा गणपति से गौराकुंड, लोहार पट्टी, वायरलेस चौराहा से कालानी नगर, जोन-2: मालवा मिल, पाटनीपुरा से भमोरी और पाटनीपुरा से एलआईजी मार्ग के दोनों ओर, जोन-3 गिटार तिराहा से आनंद बाजार, पलासिया से व्हाइट चर्च रोड और जोन-4 टॉवर चौराहा से खातीवाला टैंक, राजवाड़ा, जवाहर मार्ग, खजूरी बाजार और सराफा क्षेत्र में इसके अलावा खातीवाला टैंक रोड और पाटनीपुरा-एलआईजी मार्ग पर कई ऑटो मोबाइल दुकानों द्वारा वाहन सड़क तक खड़े कर दिए जाते थे, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती थी। टीमों ने ऐसे वाहनों पर व्हील लॉक लगाए और जरूरत पड़ने पर क्रेन से हटवाया।
पलासिया-व्हाइट चर्च मार्ग, चिकमंगलूर चौराहा पर कड़ी-फाफड़ा दुकानों के बाहर भी कार्रवाई की गई। जवाहर मार्ग पर बड़ी संख्या में सड़क पर खड़े वाहनों को हटाया गया। कार्रवाई के बाद सड़कें साफ और यातायात सुगम नजर आया।
पेट्रोलिंग टीमों ने बॉडी वॉर्न कैमरा, पीओएस मशीन, क्रेन और सपोर्ट वाहनों के साथ कार्रवाई की। पहले वाहन चालकों को समझाइश दी गई, लेकिन उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई की गई।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!