दुर्घटना नहीं हुई: मुझे और मेरे दोस्तों को चाकू मारा गया; दो पहिया वाहन से आए छह बदमाशों ने की वारदात
KHULASA FIRST
संवाददाता

पुलिस ने पकड़े छह संदेही, चल रही पूछताछ
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मानपुर थाना क्षेत्र में जानापाव के पास हुई दो युवकों की मौत का मामला अब डबल मर्डर का बन गया है। कल तक पुलिस मामले को दुर्घटना का बताते हुए पल्ला झाड़ रही थी, लेकिन एक घायल के बयान ने पूरा सीन ही बदल दिया।
घायल ने बताया कि उनसे दो, दो पहिया वाहन पर आए छह युवकों ने झगड़ा किया और चाकू से हमला कर दिया। एक दोस्त के सीने तो दूसरे के सिर पर चाकू मारा। उसके दोनों पैरों पर चाकू मारे और बदमाश भाग गए।
उल्लेखनीय है कि 28 अप्रैल की रात करीब 12 बजे जानापाव मंदिर से चार किलोमीटर की दूर श्मशान घाट वाले रास्ते पर खून से लथपथ तीन युवक पड़े थे। इनमें से शैलेंद्र पिता बाबूलाल (30) निवासी ग्राम कुवाली (मानपुर) और अतुल पिता संतोष मकवाना (19) निवासी ग्राम जामली (बड़गोंदा) की मौत हो गई थी।
वहीं, बलराम पिता जयराम (22) निवासी ग्राम थरलाई (मानपुर) घायल था। मानपुर पुलिस मामले को सड़क दुर्घटना बता रही थी। मृतक शैलेंद्र के ममेरे भाई अजय देवड़ा ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि अस्पताल में बलराम ने पुलिस को बयान दिए थे। उन्होंने इसका वीडियो बनाया है।
तब बलराम ने कहा था कि वह ग्राम कुवाली में बरात में गए थे। वहां से घर लौट रहे थे कि जानापाव के पास चोटी ढाबे पर चाय-पानी के लिए रुके। इस दौरान वहां स्कूटी और स्प्लेंडर पर छह युवक आए। गाड़ी आगे बढ़ाने की बात पर विवाद करने लगे। पता चला कि वह ग्राम नांदेड़ में झगड़ा करके आए थे।
हम वहां से निकले तो हमारी गाड़ी उन युवकों की गाड़ी के आगे-पीछे हुई। हम उनका पीछा कर रहे हैं। इस शंका में उन्होंने चलती गाड़ी पर चाकू से शैलेंद्र के सीने पर वार कर दिया।
शैलेंद्र अपनी सीडी डीलक्स बाइक (एमपी 09 क्यूयू 7041) पर था। मैं आरएक्स बाइक पर अतुल के साथ था। शैलेंद्र पर हमले के बाद बदमाशों ने हमारी गाड़ी को लात मार दी। गिरने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके बाद बदमाशों ने अतुल के सिर पर चाकू मार दिया। मेरी जांघों और प्राइवेट पार्ट के पास चाकू से दो वार किए। अत्यधिक खून बहने से मैं अचेत हो गया और बदमाश भाग निकले। बाद में पता चला कि अतुल और शैलेंद्र की मौत हो गई। शैलेंद्र के ममेरे भाई अजय देवड़ा के अनुसार पुलिस पूरे समय मामले को दुर्घटना का बताने में जुटी थी।
शैलेंद्र के सीने में लगे चाकू के घायल को सड़क पर गिरने से गिट्टी लगने का घाव बताया जाता रहा। घायल बलराम को दबाव बनाकर डराया गया कि वह चाकूबाजी की जगह दुर्घटना में घायल होना बताए। वहीं, पता चला है कि पुलिस मामले में अब जाकर गंभीर हुई है और छह युवकों को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
नांदेड़ में चाकूबाजी करके भागे थे बदमाश
अजय देवड़ा के अनुसार जिन्होंने बलराम, शैलेंद्र और अतुल पर हमला किया, वे बदमाश ग्राम नांदेड में दो-तीन लोगों को चाकू मारकर भागे थे। उन्होंने दुल्हन पर भी हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया था।
संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!