नाइजीरियन युवक पकड़ाया: अवैध रूप से रह रहा था; समाप्त हो गया था वीजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की हीरानगर पुलिस ने सोमवार को एक नाइजीरियन नागरिक को अवैध रूप से भारत में निवास करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी परिचित युवती से मिलने इलाके में आया था, तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
2023 में ही समाप्त हो चुका था वीजा
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान डॉन पेड्रो चार्लिस के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नाइजीरिया का निवासी है। वह कुछ वर्ष पहले इंदौर आया था और एक बीपीओ कंपनी में कार्यरत था। उसका वीजा वर्ष 2023 में ही समाप्त हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद वह शहर में रह रहा था।
लंबे समय से थी तलाश
वीजा अवधि समाप्त होने की सूचना संबंधित विभाग से मिलने के बाद लसूड़िया पुलिस उसे तलाश रही थी। हालांकि वह काफी समय तक पुलिस की पकड़ से दूर रहा। जांच में सामने आया कि वह लसूड़िया क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।
गर्लफ्रेंड से मिलने आया, तब दबोचा
सोमवार को सूचना मिली कि आरोपी हीरानगर क्षेत्र में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और मौके से उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसका वीजा करीब तीन साल पहले समाप्त हो चुका था और उसने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी।
जांच जारी
पुलिस अब उसके मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है। मामले में कार्रवाई की जा रही है और संबंधित दूतावास को भी सूचना दी जा सकती है।
संबंधित समाचार

करवाचौथ पर पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या:मूसली से सिर पर किए कई वार; 2010 में किया था प्रेम विवाह

आठ प्रतिष्ठानों से 19 नमूने लिए:रिपोर्ट के बाद करेंगे कार्रवाई

दो भ्रष्ट कारकून रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार:लोकायुक्त की कार्रवाई; लोकायुक्त की गिरफ्त में निगम का सब इंजीनियर और पटवारी

वीडियो देखिये, चिंटू चौकसे के डिबेट चैलेंज पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पलटवार:बोले- डिबेट का भी एक स्तर होता है; यह सोचना पड़ता है कि किससे डिबेट करनी है

राजीनामा नहीं करने पर ज्वेलर्स को कार में ले गए बदमाश:सोने की चेन लूटने की कोशिश; पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर भी दर्ज कर दिया केस

वीडियो देखिये, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; वन्यजीव संरक्षण पर हुई चर्चा

MP के कैबिनेट मंत्री को लेकर महिला का बड़ा दावा:वीडियो जारी कर कहा- 20 साल से रिश्ते में हूं; अब उनके घर जाऊंगी, मंत्री ने आरोप नकारे

स्कूल की जमीन पर बाउंड्रीवॉल को लेकर विवाद:विरोध में सड़क पर उतरे छात्र; निर्माण तोड़ा

बिजली बिल वसूली करने गई टीम पर हमला:कर्मचारियों को घसीट-घसीटकर पीटा; किसान और बेटे के खिलाफ केस दर्ज

गलत पार्किंग पर कार्रवाई:धुआं छोड़ता ऑटो जब्त; करवा चौथ पर संदेश- गिफ्ट नहीं, हेलमेट और सीट बेल्ट का वादा लें पतियों से

‘से नो टू ड्रग्स’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए; महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी

आजीवन कारावास से दंडित आरोपी धराया:चोरी की विवेचना में पुलिस को मिली सफलता

देवास के सोनकच्छ से शुरू हुई फिरोज के प्रॉपर्टी साम्राज्य की कहानी:पहले बड़ा सौदा पटने पर मिला था 8-12 करोड़ का कमीशन; 30 हेक्टेयर के कपारो सौदे में रेलवे से एनओसी कराने का मामला

कहीं नशे से रोकने पर पीटा:कहीं रंजिश में डंडे बरसाए; मामूली बातों पर बवाल, दुकान से पेट्रोल पंप तक मारपीट

कागजों पर कार्रवाई... धरातल पर मौत का घूंट:1 अप्रैल से 12 अक्टूबर तक आबकारी एक्ट के 4173 केस

वीडियो देखिये, पुलिस ने लगाई बदमाशों की क्लास:परिजनों के सामने भरवाए डोजियर; अपराध नहीं करने की दिलाई शपथ

11 साल की बच्ची से छेड़छाड़:नाबालिग कर्मचारी ने की अश्लील हरकत; मां की शिकायत पर FIR दर्ज

वीडियो देखिये, इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों से कथित अभद्रता का मामला:विरोध में इंदौर के अधिवक्ताओं ने बांधी सफेद पट्टी

करवाचौथ की खुशियां मातम में बदलीं:पति से विवाद के बाद महिला की मौत; सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात

दो बहनों ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग:6 की मौत; एक बहन 8 महीने की थी गर्भवती
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!