एनएचएआई का मजाक: चालू कर दिया अधूरा फ्लायओवर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपने कामकाज के लिए कुख्यात होते जा रहे एनएचएआई (भारतीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण) ने करीब डेढ़ लाख राहगीरों, जिनमें 50 हजार से ज्यादा छात्र हैं, के साथ एक बार फिर मजाक कर दिया है। उसने रालामंडल बायपास पर अधूरा फ्लायओवर ही चालू कर दिया, जो दुर्घटना का कारण बनेगा। कल सुबह शुरू हुए फ्लायओवर पर शाम को ही एक लेन बंद करना पड़ी।
ये फ्लायओवर अधूरा ही है, लेकिन लोगों की जानमाल की परवाह न करने वाले अधिकारियों को इससे कोई मतलब नहीं है और कल सुबह इसे चालू कर दिया गया। एक लेन पर खुले सरिये, जगह-जगह गैप है, जो गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। स्थिति ये हुई कि शाम को ही एक लेन बंद कर दी गई।
अधूरे डिवाइडर हैं, न मीडियन है, न रोड मार्किंग, दोनों ओर क्रैश बैरियर भी नहीं हैं। लाइट पोल व साइन बोर्ड भी नहीं लगाए हैं। नीचे जहां से गाड़ियां क्रॉस हो रही हैं वहां सड़क के भी अते-पते नहीं हैं। पूरे फ्लायओवर पर निर्माण सामग्री फैली पड़ी है। लोड टेस्टिंग भी नहीं किया है। एक ओर कांक्रीट की परत चढ़ना भी बाकी है।
ऐसे में इस फ्लायओवर को चालू करना खतरे से खाली नहीं है। एनएचएआई के अन्य फ्लायओवर भी या तो अधूरे हैं या फिर दुर्घटना के कारण बने हुए हैं। देवास रोड पर अर्जुन बड़ौद और एमआर-10 जंक्शन का फ्लायओवर निर्माण शुरू होने के तीन साल बाद भी अधूरे हैं। इससे तीन-तीन दिन तक का जाम लगता है।
हमने एक लेन पर ट्रैफिक रोक दिया है...
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक लेन में ट्रैफिक शुरू करने का निर्णय टाल दिया है। एक तरफ जहां ज्यादा काम हो चुका है वहां से वाहनों को जाने दे रहे हैं। लोड टेस्टिंग कुछ समय बाद करेंगे। - प्रवीण यादव, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
संबंधित समाचार

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!