मौत के मुंह से बची नवजात की जिंदगी: कुएं किनारे मिला बच्चा; पुलिस ने समय पर पहुंचाया अस्पताल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
जिले के रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवली में मानवता और पुलिस की तत्परता की मिसाल सामने आई। यहां एक नवजात शिशु लावारिस हालत में कुएं के पास रोता हुआ मिला। सूचना मिलते ही रायपुरिया थाना प्रभारी गीता जाटव ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम देवली निवासी श्रवण तेजा पशुओं के लिए चारा लेने भूरीघाटी रोड की ओर गए थे। इसी दौरान उन्हें रमेश भागीरथ के कुएं के पास से एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखने पर वहां एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला।
श्रवण ने तुरंत कुएं के मालिक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्राम सरपंच प्रतिनिधि नंदू भाभर को घटना से अवगत कराया गया। उन्होंने बिना देरी किए रायपुरिया पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दिखाई तत्परता, अस्पताल पहुंचाया
सूचना मिलते ही रायपुरिया थाना प्रभारी गीता जाटव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने नवजात को अपनी कस्टडी में लिया और तत्काल पुलिस वाहन से सिविल अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि नवजात बालक है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। बेहतर इलाज और लगातार निगरानी के लिए उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया जा रहा है।
बच्चे को छोड़ने वाले की तलाश जारी
रायपुरिया थाना प्रभारी गीता जाटव ने बताया कि नवजात को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया है। बच्चा सुरक्षित है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं, बच्चे को लावारिस हालत में छोड़ने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है। जांच के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों और पुलिस की संवेदनशीलता से एक मासूम की जान बच गई, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!