सिंधिया संपत्ति विवाद में नया मोड़: प्रतिमा देवी पहली बार कोर्ट पहुंचीं; वसीयत और नोटिस के पते पर उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
सिंधिया परिवार की संपत्ति के बंटवारे से जुड़े मामले में मंगलवार को नया मोड़ आया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी बुआ प्रतिमा देवी राणा पहली बार खुद ग्वालियर जिला अदालत पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे तक अदालत में रहीं प्रतिमा देवी ने वसीयत की जानकारी नहीं दिए जाने और नोटिस गलत पते पर भेजे जाने को लेकर सवाल उठाए। उनके साथ बेटी शिवांगनी और दामाद भी मौजूद थे।
कोर्ट में बोलीं- मुझे वसीयत नहीं दिखाई गई
सुनवाई के दौरान प्रतिमा देवी ने अदालत के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उन्हें राजमाता विजयाराजे सिंधिया की वसीयत की जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने मुंबई की अदालत में मौजूद वसीयत की एक कॉपी का भी जिक्र किया।
प्रतिमा देवी ने कहा कि वह अपनी मां पद्मावती राजे के हिस्से के आधार पर संपत्ति में अपना अधिकार चाहती हैं। उनका दावा है कि उन्हें भी अपनी बहनों वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और ऊषा राजे की तरह अधिकार मिलना चाहिए।
नेपाल के पते पर नोटिस भेजने का आरोप
प्रतिमा देवी ने अदालत में यह भी कहा कि उन्हें भेजे गए नोटिस नेपाल के नेपालगंज पते पर भेजे गए, जबकि वह करीब 20 साल से काठमांडू में रह रही हैं। उनके मुताबिक नोटिस और जरूरी कानूनी दस्तावेज उन्हें मिले ही नहीं।
इसी आधार पर उन्होंने खुद को मामले में एक्स पार्टी बनाए जाने पर सवाल उठाया। उनका कहना है कि जब उन्हें मामले की जानकारी और नोटिस ही नहीं मिला तो उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका कैसे मिलता।
तीनों बहनों के वकील भी कोर्ट पहुंचे
सुनवाई के दौरान वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और ऊषा राजे की ओर से वकील प्रशांत शर्मा अदालत पहुंचे। कोर्ट ने उनसे बहस शुरू करने को कहा, लेकिन उन्होंने इसके लिए समय मांगा। इसके बाद अदालत ने प्रतिमा देवी का पक्ष सुना।
प्रतिमा देवी ने आरोप लगाया कि परिवार की ओर से भी उन्हें संपत्ति विवाद की जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि उन्हें मामले के बारे में बाद में दूसरे स्रोतों से पता चला।
मां के हिस्से पर भी जताया दावा
प्रतिमा देवी ने अपनी मां पद्मावती राजे के अधिकार का हवाला देते हुए कहा कि वह उनके हिस्से पर भी अपना दावा रखती हैं। पद्मावती राजे, जीवाजीराव सिंधिया और विजयाराजे सिंधिया की बेटी थीं। इसी पारिवारिक हिस्सेदारी को आधार बनाकर प्रतिमा देवी ने संपत्ति में अपने अधिकार की बात अदालत के सामने रखी है।
10 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
मामले में अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी। इस दिन वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और ऊषा राजे की ओर से बहस की जाएगी। इसके बाद अदालत प्रतिमा देवी की आपत्ति और अन्य पक्षों की दलीलों पर आगे सुनवाई करेगी।
सिंधिया परिवार की संपत्ति का विवाद कई वर्षों से अदालत में लंबित है। हाल में परिवार के बीच समझौते की कोशिश भी हुई थी, लेकिन प्रतिमा देवी की आपत्ति सामने आने के बाद मामला फिर महत्वपूर्ण हो गया है। फिलहाल संपत्ति के बंटवारे को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है और पूरा मामला अदालत में विचाराधीन है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!