वीडियो देखिये, पटाखों की चिंगारी से आधा दर्जन वाहन जलकर खाक: देर रात भीषण आग से अफरातफरी; लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली पर आतिशबाजी के बीच आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित नंदा नगर में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जनता क्वार्टर स्टेडियम ग्राउंड के पास एक मकान के बाहर खड़े करीब आधा दर्जन वाहन अचानक आग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग ने वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और कई वाहन जलकर खाक हो गए। घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है। मकान के बाहर खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने और आसपास खड़े अन्य वाहनों को सुरक्षित करने का प्रयास किया।
पटाखों की चिंगारी से आग लगने की आशंका
प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि दीपावली के दौरान छोड़े गए पटाखों की चिंगारी वाहनों तक पहुंचने से आग लगी होगी। हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
आधा दर्जन वाहनों को भारी नुकसान
आग इतनी तेजी से फैली कि मकान के बाहर खड़े करीब छह वाहन इसकी चपेट में आ गए। वाहनों में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया। घटना के बाद स्थानीय रहवासियों में दहशत का माहौल बन गया। जले हुए वाहनों को देखकर नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है।
संबंधित समाचार

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद:योग गुरु ने थाने में की शिकायत; फेसबुक पोस्ट में खुद को जलाधारी पर खड़े होकर अभिषेक करते दिखाया, विरोध के बाद हटाई गई पोस्ट

टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच:तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई; शराब तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज

डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण:पड़ोसी से हुआ था विवाद; आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार

शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना:गुजरात सीमा पर तस्करी के 163 मामले दर्ज होने का दावा; आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई:प्लॉट विवाद से लेकर चिकित्सा सहायता तक पहुंचे मामले; अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई:गांव को दिया भोज; किसान परिवार की अनूठी पहल

वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु:ऊपर से गुजरा सजे-धजे गाय-बैलों का झुंड; आदिवासी अंचल में अनोखे ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम

वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी:कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी:34 हजार शिक्षकों ने भरा है फॉर्म

वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत:जमकर चले पत्थर; कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग:दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!