खबर
Top News

द्वारकापुरी हत्याकांड में नया खुलासा: पिता ने समझाया; युवती ने कसम खाई फिर भी खून से खत्म हुई प्रेम कहानी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 फ़रवरी 2026, 3:14 pm
शेयर करें:
द्वारकापुरी हत्याकांड में नया खुलासा

10 जनवरी को पिता ने युवती से की थी बात, कसम खाकर बोली थी- अंकल, पीयूष को मंदसौर मत बुलाइए

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का आरोपी पीयूष धामनोदिया भले ही जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुका हो, लेकिन इस घटना ने उसके परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया है। आरोपी के पिता बंकटलाल धामनोदिया और मां गहरे सदमे में हैं। घटना को लेकर जब खुलासा फर्स्ट ने पिता से फोन पर चर्चा की तो उनकी दबी और सहमी आवाज में कई ऐसे खुलासे हुए, जिनसे पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि साफ होती नजर आई।

पिता ने बताया पीयूष का जन्म रतलाम जिले के पास बाजना गांव में हुआ था, जहां उनका ससुराल है। इसके बाद पीयूष की पूरी पढ़ाई मंदसौर में ही हुई। पिछले वर्ष उसने आगे की पढ़ाई के लिए इंदौर जाने की जिद की थी। पिता ने उसे समझाया था कि इंदौर के आसपास किसी संस्थान में एडमिशन ले ले, जिससे ग्रामीण छात्रों को मिलने वाली सब्सिडी का लाभ मिल सके। आखिरकार अगस्त 2025 के अंतिम सप्ताह में उसे आईपीएस एकेडमी में प्रवेश दिलाया गया।

तीसरा कमरा द्वारकापुरी में लिया था
सितंबर 2025 के बीच पीयूष अपने पिता के साथ इंदौर आया और अरबिंदो क्षेत्र में किराए के कमरे में रहने लगा, जहां उसके साथ एक अन्य युवक रूम पार्टनर के रूप में रहता था। उसी महीने उसने पिता को फोन कर बताया कि वह कमरा बदलना चाहता है, क्योंकि उसका पार्टनर हुक्का पीता और नशा भी करता था।

पिता ने उसे विवाद से दूर रहने और दूसरा कमरा तलाशने की सलाह दी। हालांकि पीयूष एडवांस राशि दे चुका था, इसलिए पिता ने उसके दोस्त से बात कर आधी रकम वापस दिलवाने की व्यवस्था करवाई। इसके बाद पीयूष ने एक अन्य स्थान पर पेइंग गेस्ट के रूप में कमरा लिया, लेकिन उसने द्वारकापुरी में कब और कैसे मकान किराए पर लिया, इसकी जानकारी परिवार को नहीं थी। पिता के अनुसार मकान मालिक से भी उसने किसी अन्य व्यक्ति से बात करवाकर कमरा किराए पर लिया था।

पीयूष के मोबाइल फोन में थीं युवती के साथ तस्वीरें
पिता ने 8, 9 और 10 जनवरी की घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि जनवरी में जब पीयूष मंदसौर आया तो उसके मोबाइल में एक युवती के साथ तस्वीरें देखी गईं, जिनमें दोनों एक-दूसरे के करीब नजर आ रहे थे। पूछने पर पीयूष ने पहले युवती को सिर्फ दोस्त बताया, लेकिन बाद में डरते हुए स्वीकार किया कि वह उसे पसंद करता है।

इस पर पिता ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि वह इंदौर पढ़ाई के लिए गया है या किसी और वजह से। इसके बाद पीयूष इंदौर लौटा और युवती को परिवार से हुई बातचीत के बारे में बताया। बाद में उसने अपने मोबाइल से पिता की युवती से फोन पर बात करवाई। पिता ने दोनों को समझाया कि पहले पढ़ाई पूरी करें और जीवन में कुछ बन जाएं, शादी का निर्णय परिवार समय आने पर करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों अलग समाज से हैं, इसलिए जल्दबाजी ठीक नहीं होगी।

अंकल! आपकी कसम, हम दोनों सिर्फ पढ़ाई में ध्यान लगाएंगे
पिता को डर था कि कहीं दोनों भावनाओं में बहकर कोई गलत कदम न उठा लें, इसलिए उन्होंने युवती से कहा कि जरूरत पड़ी तो वे पीयूष को वापस मंदसौर बुला लेंगे। इस पर युवती ने मना करते हुए कहा कि वे दोनों पढ़ाई पूरी होने के बाद ही भविष्य के बारे में सोचेंगे। पिता के अनुसार युवती ने तब कहा था कि अंकल!

आपकी कसम, हम दोनों सिर्फ पढ़ाई में ध्यान लगाएंगे, पीयूष को मंदसौर मत बुलाइए। पिता ने यह भी बताया कि पीयूष उनसे डरता था और इंदौर में खर्च के पैसे अधिकतर अपनी मां से मांगता था, जबकि वे हर महीने करीब आठ हजार रुपए भेजते थे।

इकलौता बेटा निकला दरिंदा, यह कलंक कभी नहीं मिटेगा: घटना के बाद परिवार की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। पिता ने भावुक होकर कहा कि उनका इकलौता बेटा ही दरिंदा निकल गया। घर में दो बेटियां हैं और बेटे की करतूत के बाद उसकी मां की हालत पूरी तरह बिगड़ गई है।

उन्होंने कहा परिवार जिस मानसिक पीड़ा से गुजर रहा है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। पिता ने शर्म और दर्द के साथ कहा कि समय के साथ शायद स्याही का दाग मिट जाए, लेकिन यह कलंक कभी खत्म नहीं होगा। उन्होंने टूटे मन से कहा कि अब उनका पीयूष से कोई संबंध नहीं है और रोते हुए फोन काट दिया।

संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

10 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

15 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

23 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

31 minutes ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

34 minutes ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

42 minutes ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 19 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 19 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 19 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!