प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पहुंचे नए संभागायुक्त और कलेक्टर: ओपीडी, आपातकालीन सेवा, ब्लड बैंक, सर्जरी का किया अवलोकन; बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संभागायुक्त भास्कर लक्षकार एवं कलेक्टर शिवम वर्मा सोमवार सुबह इंदौर के एमवाय अस्पताल संयुक्त रूप से निरीक्षण के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने एमवाय अस्पताल के ओपीडी, आपातकालीन सेवा, रोगी कल्याण समिति, ब्लड बैंक, नेत्र विभाग, आयुष्मान भारत योजना विभाग सर्जरी सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एमवाय अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों की सुविधाओं को सुनिश्चित करने हेतु जगह-जगह संकेत सूचक लगाये। साथ ही मरीजों की मुख्य जांचें हिन्दी भाषा में लिखी जाएं।
रीजों को दी जाने वाली दवाईयों के काउंटरों की संख्या भी बढ़ाई और उसकी व्यवस्था सुधारें। मरीजों के परिजनों की बैठक व्यवस्था में भी सुधार किया जाए। संभागायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सकों से कहा कि मरीज हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, उनके उपचार में संवेदनशीलता बरते। सभी अधिकारी समय पर अपने विभागों में पहुंचे और गुणवत्ता के साथ कार्य करें।
संभागायुक्त ने एमवाय अस्पताल के आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के तहत लाभान्वित होने वाले मरीजों के बारे में भी स्वास्थ्य अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों के साथ एमवाय अस्पताल के सभी विभागों का निरीक्षण कर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय संचालक डॉ. शॉजी जोसेफ, एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!