भतीजों ने की बुआ की बेरहमी से हत्या: पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इस वजह से दिया वारदात को अंजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अनूपपुर।
अंधविश्वास के चलते 65 वर्षीय महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जैतहरी थाना क्षेत्र के केरहा भेलमा गांव में रामबाई गोंड की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके दो भतीजों फूल सिंह गोंड (35) और सुरेश सिंह गोंड (25) को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
अंधविश्वास में की हत्या
पुलिस के मुताबिक शुरुआत में हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका थी, लेकिन आरोपियों से पूछताछ में अंधविश्वास से जुड़ी वजह सामने आई। आरोपियों को कथित तौर पर डर था कि रामबाई के कहने के बाद परिवार में लोगों की मौत हो रही है और अब उनकी पत्नियों तथा उनकी जान को भी खतरा है।
परिवार में लगातार हुई मौतों से बढ़ा अंधविश्वास
थाना प्रभारी गोकुलानंद पांडे के अनुसार, रामबाई के पति सहित परिवार में तीन भाई थे। इनमें एक की वर्ष 2021, दूसरे की 2025 और तीसरे की करीब एक महीने पहले मौत हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों में एक दूसरे भाई का बेटा और दूसरा तीसरे भाई का बेटा है। परिवार के बीच जमीन को लेकर भी पहले से विवाद चल रहा था।
आरोपियों को था डर- अब हमारी बारी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी अंधविश्वास के शिकार थे। उनका कथित तौर पर मानना था कि रामबाई घर में पूजा-पाठ करती थीं और उनकी कही बातें सच हो जाती थीं। आरोपियों का कहना था कि रामबाई ने पहले परिवार के दो सदस्यों की मौत को लेकर बातें कही थीं।
इसके बाद उनकी मौत हो गई। जब आरोपियों की पत्नियां बीमार रहने लगीं तो उनका शक और गहरा गया। उन्हें डर था कि पहले उनकी पत्नियों और उसके बाद उनकी भी मौत हो सकती है।
जादू-टोना हटाने को कहा
पुलिस के अनुसार, वारदात वाले दिन सुबह रामबाई धान की रोपाई के लिए घर से निकलने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान दोनों भतीजे उनके पास पहुंचे और कथित तौर पर 'जादू-टोना हटाने' की बात कही।
इनकार किया तो हमला
रामबाई ने इससे इनकार किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दोनों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को घर के आंगन में छोड़कर वहां से चले गए।
ग्रामीण ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना
पुलिस के मुताबिक गांव के कोमल सिंह ने घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों और उपसरपंच को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रामबाई का घर ऐसी जगह बताया गया है, जहां लोगों की आवाजाही कम रहती है। पुलिस का कहना है कि समय पर सूचना नहीं मिलती तो शव लंबे समय तक आंगन में ही पड़ा रह सकता था।
दोनों भतीजे गिरफ्तार
पोस्टमार्टम और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने फूल सिंह गोंड और सुरेश सिंह गोंड के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।
कोर्ट ने भेजा जेल
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब जमीन विवाद और अंधविश्वास समेत घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!