9 महीने की मासूम से पड़ोसी ने की हैवानियत: खिलाने के बहाने ले गया था घर; बच्ची की हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दमोह।
जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पड़ोसी ने अपनी ही बगल में रहने वाली महज 9 महीने की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की।
बच्ची की हालत नाजुक
इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव और भारी आक्रोश है। बच्ची वर्तमान में जिला अस्पताल के आईसीयू (ICU) में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।
खिलाने की बात कहकर अपने घर ले गया
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब आरोपी पड़ोसी बच्ची को "प्यार से खिलाने" की बात कहकर अपने घर ले गया।
रोने की आवाजें सुनाई दी
काफी देर तक जब बच्ची वापस नहीं आई और उसके रोने की आवाजें सुनाई दी, तो परिजन वहां पहुँचे। मासूम की हालत देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया
बच्ची की शारीरिक स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि उसे आनन-फानन में दमोह जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक रक्तस्राव और आंतरिक चोटों के कारण बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुँचे। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
फरार आरोपी की तलाश
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने उसे दबोचने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
ग्रामीणों में आक्रोश
गांव में इस घटना को लेकर जबरदस्त गुस्सा है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासन का आश्वासन
एएसपी सुजीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि पुलिस मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर रही है। साक्ष्यों को प्राथमिकता से जुटाया जा रहा है ताकि कोर्ट में आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!