लापरवाह सीएसआई व दरोगा को फटकार: सीएसआई का 3 दिन व दरोगा का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निगमायुक्त ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिलने पर जोन क्रमांक 11 एवं जोन क्रमांक 20 के सीएसआई और दरोगा को फटकार लगाते हुए उनका वेतन काटने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने जोन क्रमांक 11 के अंतर्गत जीपीओ चौराहा, शिवाजी वाटिका, दवा बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवा बाजार परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में कचरा एवं गंदगी पाई गई, इस पर आयुक्त द्वारा दवा बाजार परिसर में सफाई कार्य में संलग्न एजेंसी के विरुद्ध पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए।
सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित सीएसआई शैलेष पाल को मौके पर ही फटकार लगाई और दवा बाजार क्षेत्र में कचरा फैलाने वाले दुकानदारों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अनुपस्थित पर कार्रवाई
सफाई कार्य में उदासीनता बरतने पर निगमायुक्त ने जोन 11 के सीएसआई शैलेष पाल का 03 दिन का वेतन एवं दरोगा रुचिर राणा का 07 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करे।
इसके बाद आयुक्त जोन क्रमांक 20 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 स्थित जिंसी हाट मैदान एवं अन्य क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आयुक्त ने क्षेत्रीय सीएसआई संदीप डांगी का 03 दिन का वेतन तथा क्षेत्रीय दरोगा दुष्यंत डाबोरे का 07 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
इसके बाद निगमायुक्त कडाबीन हाजिरी सेंटर पर उपस्थित रजिस्टर का अवलोकन किया, रजिस्टर में अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!