शहर के समुचित विकास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगमायुक्त व जनप्रतिनिधियों के साथ किया निरीक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर का समुचित विकास ही मेरी प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी विकास कार्य हो रहे हैं वह गुणवत्तापूर्ण समय सीमा में पूरे किए जाएं।
यह बात महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जोन क्रमांक 10 के साकेत नगर और तिलक नगर क्षेत्रों का निगमायुक्त के साथ निरीक्षण के दौरान कही। महापौर ने जोन 10 साकेत नगर और तिलक नगर में जारी निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान निगमायुक्त क्षितिज सिंघल सहित विधायक महेंद्र हार्डिया, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, राजेश उदावत, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर सहित निगम अधिकारी मौजूद रहे।
महापौर ने संविद नगर के पास स्थित शासकीय खदान की भूमि का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह भूमि निगम स्वामित्व की है तो यहां के लिए विस्तृत विकास योजना तैयार की जाए, जिससे भविष्य में इसे क्षेत्र की सुविधाओं के विस्तार के लिए उपयोग किया जा सके।
इसके बाद महापौर श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल से महावीर बाग पानी की टंकी तक बन रही सड़क परियोजना देखने पहुंचे। यह सड़क लगभग 2.27 करोड़ की लागत से तैयार की जा रही है। यह 370 मीटर लंबी और 18 मीटर चौड़ी होगी। महापौर ने निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।
इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर
महापौर ने कहा कि निगम की प्राथमिकता शहर के हर क्षेत्र में सुव्यवस्थित सड़कें, जलप्रदाय तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है उनमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
महापौर ने कहा कि विकास कार्यों की निगरानी और नागरिकों से संवाद, दोनों ही शहर के सतत विकास के महत्वपूर्ण तत्व हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में जलप्रदाय समस्याएं, गंदे पानी के मुद्दे और सड़क कार्य से जुड़ी सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जाएगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!