हत्या करने से पहले नाना को दबोचा: देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर पुलिस की सतर्कता ने शहर में खूनी वारदात होने से पहले ही उसे नाकाम कर दिया। देर रात हॉटस्पॉट और शेडो एरिया की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को अवैध देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने एक व्यक्ति की हत्या करने की नीयत से हथियार खरीदा था। पुलिस अब उसके पूरे षड्यंत्र और हथियार सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
टीआई तिलक करोले के अनुसार कल रात चंदन नगर पुलिस नूरानी नगर कब्रिस्तान के पीछे स्थित खाली मैदान में हॉटस्पॉट और शेडो एरिया की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अंधेरे में खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ईश्वर उर्फ नाना जाट (47), निवासी अकोदिया मंडी, जिला शाजापुर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 और 27 आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है।
वहीं प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी भतीजी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले व्यक्ति से बदला लेने के लिए उसने अवैध पिस्टल खरीदी थी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने हथियार किससे खरीदा और इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।
पुलिस अब अवैध हथियार के नेटवर्क की बैक-ट्रेसिंग कर रही है। साथ ही आरोपी की मंशा, उसके संपर्कों और संभावित वारदात से जुड़े हर पहलू की गहन जांच भी कर रही है।
संबंधित समाचार

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!