खबर
Top News

मेरा पति लापता है: चेतन मुझे लगातार दे रहा धमकी; थाने में शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 मई 2026, 3:02 pm
शेयर करें:
मेरा पति लापता है

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रेम विवाह करने वाली एक युवती मुसीबत में हैं। उसका पति महीनेभर से लापता है और उसे एक युवक लगातार पति और इंदौर छोड़कर जाने के धमकियां दे रहा है। पीड़िता का आरोप है कि ऐसा करने के लिए उसे सास-ससुर ने मोटी रकम दी है। पति भी इनसे मिला हुआ है।

दुर्गा नगर, पालदा निवासी एलोरा (23) के अनुसार मई 2025 में मेरी सोशल मीडिया के जरिए इंदौर के अमन तिवारी से दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ी तो अमन ने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया और मिलने बुलाया। सितंबर 2025 में मैं भी यहां आ गई। यहां किराए के मकान में रहने लगी।

अमन ने शादी का विश्वास दिलाया और मेरे से संबंध बना लिए। बाद में शादी से इनकार करने लगा। इस बीच, पालदा का चेतन खंडेलवाल मुझे अमन को छोड़कर जाने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर जान से मारने की धमकियां देता था, जब मुझे पता चला कि इसमें अमन के माता-पिता भी चेतन के साथ शामिल है। उन्होंने उसे मोटी रकम दी है।

आखिरकार मैंने अमन से कहा कि उसने मुझे भरोसे में रखकर इंदौर बुलाया और शादी का झांसा देकर मेरा शारीरिक शोषण किया है। मैं इसकी शिकायत आजाद नगर थाने में करूंगी।

आखिरकार डर कर 29 जनवरी को अमन ने मुझसे मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद वह आए दिन विवाद करने लगा। हमारी शादी के बाद से चेतन खंडेलवाल की धमकियां और बढ़ गईं। वह घर पर भी आकर धमकाने लगा।

शिकायत करने पर भी अमन और उसके माता-पिता चेतन को कुछ नहीं कहते थे। आखिरकार 16 मार्च को मेरा अमन से झगड़ा हो गया। मुझे थाने ले जाया गया। मुझे छोड़कर अमन और उसके परिजन थाने से चले गए।

मैं शाम को घर पहुंची तो मुझे घर में घुसने नहीं दिया जा रहा था। जैसे-तैसे घर में गई और रात को सो गई। सुबह जागी तो अमन गायब था। उसके परिजन ने अमन की गुमशुदगी आजाद नगर थाने में दर्ज करा दी।

18, 19 और 20 मार्च को अमन का ट्रू कॉलर ऑन था। बावजूद इसके पुलिस ने उसे तलाशने की कोई कोशिश नहीं की। मैं थाने गई तो मेरी सुनवाई नहीं हुई।

मुझे चेतन लगातार इंदौर छोड़कर जाने की धमकियां दे रहा है। लिखित शिकायत पर भी पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है।

संबंधित समाचार

मेडिकल टीचर्स का आंदोलन स्थगित
Top News

मेडिकल टीचर्स का आंदोलन स्थगित:हेल्थ कमिश्नर से चर्चा के बाद फैसला; मांगें पूरी करने के लिए मिला एक महीने का समय

9 minutes ago
वीडियो देखिये, इंदौर में 30 अक्टूबर को भाजपा का पैदल मार्च
Top News

वीडियो देखिये, इंदौर में 30 अक्टूबर को भाजपा का पैदल मार्च:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले-‘देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे’; देश के खिलाफ बोलने वालों को अराजकता फैलाने देना बर्दाश्त नहीं

17 minutes ago
शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म:होटल में बंधक बनाकर रेप का आरोप; आरोपी की तलाश जारी

about 16 hours ago
वीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित
Top News

वीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित:पुलिस आयुक्त ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश

about 17 hours ago
11 वर्षीय स्वर्गीय बालक का नेत्रदान एवं त्वचादान करने का निर्णय
Top News

11 वर्षीय स्वर्गीय बालक का नेत्रदान एवं त्वचादान करने का निर्णय:पुत्र वियोग के गहन दुःख के बीच परिवार ने लिया अनुकरणीय निर्णय; दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को मिलेगी नई रोशनी

about 17 hours ago
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध
Top News

किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से बलराम कृषि महोत्सव को किया संबोधित; बोले-सिंचाई परियोजनाएं बनेगी सुखद समृद्धि का आधार

about 17 hours ago
महाकाल के दरबार में पहुंचे इंद्रेश महाराज
Top News

महाकाल के दरबार में पहुंचे इंद्रेश महाराज:बोले- बाबा के चरणों में साक्षात प्रणाम किया; मंदिर समिति ने किया स्वागत

about 17 hours ago
30 नवंबर को रिटायर होंगे DGP कैलाश मकवाणा
Top News

30 नवंबर को रिटायर होंगे DGP कैलाश मकवाणा:प्रदेश के नए पुलिस प्रमुख 1 दिसंबर को संभालेंगे कमान; गृह विभाग ने जारी किया सेवानिवृत्ति का आदेश, दो साल के कार्यकाल को लेकर चल रहा था तारीख का विवाद

about 17 hours ago
निरस्त धाराओं पर आदेश देना पड़ा भारी
Top News

निरस्त धाराओं पर आदेश देना पड़ा भारी:नगर निगम के अधिकारी पर 1 लाख की कॉस्ट; हाईकोर्ट ने कहा-गलत आदेश से न्यायालय का समय बर्बाद हुआ

about 17 hours ago
लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार; इस एवज में मांगी थी घूस

about 17 hours ago
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी
Top News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर साधा निशाना; भ्रष्टाचार और नेताओं के बीच खींचतान को लेकर उठाए सवाल

about 17 hours ago
थानों में सुनवाई नहीं
Top News

थानों में सुनवाई नहीं:इसलिए हर मंगलवार जनसुनवाई में उमड़ रहे पीड़ित

about 18 hours ago
वीडियो देखिये, इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शक्ति प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शक्ति प्रदर्शन:चरैवेति-एकत्रीकरण में जुटेंगे एक लाख स्वयंसेवक; ताब्दी वर्ष के समापन पर बड़ा आयोजन

about 18 hours ago
रोक के बावजूद गृह निर्माण मंडल को जमीन का अंतरण किस आधार पर
Top News

रोक के बावजूद गृह निर्माण मंडल को जमीन का अंतरण किस आधार पर:हुकुमचंद मिल जमीन की रजिस्ट्री पर 19 करोड़ से अधिक की स्टांप ड्यूटी बकाया होने का आरोप

about 18 hours ago
दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती
Top News

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती:मावा फैक्ट्रियों पर की कार्रवाई; सैंपल लेकर लैब भेजे

about 18 hours ago
हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता
Top News

हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता:हर 5 में से एक मरीज 20–40 साल का; खराब जीवनशैली, मोटापा, प्रदूषण और शारीरिक गतिविधियों की कमी बढ़ा सकती है जोखिम

about 18 hours ago
जहरीले जलकांड के बाद हटाया
Top News

जहरीले जलकांड के बाद हटाया:अब सागर कलेक्टर बने यादव

about 18 hours ago
नल कनेक्शन लगे फिर भी नहीं आया पानी
Top News

नल कनेक्शन लगे फिर भी नहीं आया पानी:ग्रामीण हो रहे परेशान

about 18 hours ago
वीडियो देखिये, आबकारी विभाग और DGGI की बड़ी कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग और DGGI की बड़ी कार्रवाई:लावारिस हालत में मिले शराब से भरे दो कंटेनर; इतने करोड़ की शराब जब्त

about 18 hours ago
चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह
Top News

चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह:महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन; राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!