महिला इंस्पेक्टर की हत्या: हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट; आरोपी ने भी फांसी लगाकर दी जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के खजूरी थाना क्षेत्र से परिवहन विभाग की महिला इंस्पेक्टर की हत्या का मामला सामने आया है।
दतिया में पदस्थ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले पर देर रात हथौड़े से हमला किए जाने की बात सामने आई है।
घटना के बाद एक व्यक्ति का शव भी घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका मिला है, जिसकी पहचान पवन के रूप में बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और दोनों घटनाओं के बीच संबंध की पड़ताल की जा रही है।
महिला इंस्पेक्टर की हत्या के बाद आरोपी की मौत
बताया जा रहा है कि मीनाक्षी गोखले का तलाक हो चुका था और उनकी करीब तीन साल की बेटी है।
प्रारंभिक जानकारी में पवन नाम के व्यक्ति से उनकी जान-पहचान होने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
इसी दौरान पवन ने कथित तौर पर हथौड़े से मीनाक्षी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका मिला शव
घटना के बाद पवन के मौके से चले जाने की जानकारी सामने आई। कुछ समय बाद उसका शव घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटका मिला।
प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
सूचना मिलते ही खजूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस जोड़ रही घटनाक्रम की कड़ियां
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले दोनों के बीच क्या बातचीत या विवाद हुआ था।
मौके से मिले साक्ष्यों, आसपास के लोगों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
पुलिस हत्या की वजह, घटनाक्रम और दोनों मौतों के बीच संबंध को लेकर सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

इंदौर पहुंचे BJYM अध्यक्ष:सेवा संकल्प यात्रा को लेकर बताया पूरा प्लान; राहुल गांधी पर साधा निशाना

सीमेंटेड सड़क धंसी:10 फीट से ज्यादा गहरा हुआ गड्ढा; जांच में जुटी निगम की टीम

रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक:फार्म विला कॉलोनी के सीसीटीवी में हुआ कैद; रहवासियों में दहशत, वन विभाग ने शुरू की तलाश

भस्म आरती के नाम पर साइबर ठगी:12 श्रद्धालुओं से ऐंठे 30 हजार; थमाया फर्जी VIP पास

छात्रों की गूंज के बाद फीडबैक फॉर्म में दर्ज हुई स्टूडेंट्स की आवाज:नौकरी; भर्ती परीक्षा, शिक्षा, स्कॉलरशिप और हॉस्टल जैसे मुद्दों का किया जिक्र

8 साल के बच्चे से बेरहमी से मारपीट:नशे में पिता ने की; 3 दिन कमरे में बंद रखा, आंख-कान पर आई गंभीर चोट

अवैध होर्डिंग-पोस्टर के खिलाफ अनिश्चितकालीन उपवास:गांधी प्रतिमा के नीचे बैठे सामाजिक कार्यकर्ता; बोले- शहर से हटने तक जारी रहेगा

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!