चाचा-चाची, बेटों और दोस्तों पर हत्या का केस: तीन गिरफ्तार; प्रॉपर्टी विवाद में की हत्या में बड़ा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच तेज कर दी है। चाचा-चाची, उनके बेटों और साथियों पर युवक को बुरी तरह पीटने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान एक सप्ताह बाद मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय युवक ने दादा की पुश्तैनी जमीन से प्लॉट में हिस्सा मांगा था। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद बढ़ा। आरोप है कि समझौते का बहाना बनाकर युवक को बुलाया गया और बाद में उसके साथ मारपीट की गई। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर के अनुसार मौत के बाद चाचा-चाची, चचेरे भाइयों और उनके दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
झूठे आरोप लगाकर गुमराह करने की कोशिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के बाद युवक को थाने लाया गया था और उस पर झूठे आरोप लगाने की कोशिश की गई। घायल की हालत देख उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। बाद में इलाज के दौरान दिए गए बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले की कड़ियां जुड़ीं।
इलाके में दूसरी मौत से बढ़ी चिंता
बाणगंगा क्षेत्र में दो दिन के भीतर यह दूसरी मौत है। इससे पहले भी इलाके में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया था। इस माह इंदौर में हत्या की यह पांचवीं घटना बताई जा रही है, जिससे कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में और तथ्य सामने आ सकते हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!