नगर निगम की लापरवाही: जी-प्लस टू की अनुमति पर तान दिया चार मंजिला हॉस्टल; सांठगांठ कर अवैध निर्माण को संरक्षण देने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम की गैर जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली का खुलासा छावनी क्षेत्र में हुआ है। छावनी थाने के ठीक सामने नगर निगम के कारिंदे नाली खोदकर उसका निर्माण करना ही भूल गए।
इस खुली और अधूरी नाली के कारण ड्रेनेज का गंदा पानी चौबीसों घंटे सड़कों पर बह रहा है, जिससे समूचे क्षेत्र में मलेरिया समेत अन्य गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
15 दिनों से अमला निष्क्रिय और मूकदर्शक बना
स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार आवाज उठाए जाने के बावजूद निगम का अमला निष्क्रिय और मूकदर्शक बना हुआ है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि पिछले 15 दिनों से जनता इस नरकीय और दमघोंटू माहौल में जीने को मजबूर है।
चौबीसों घंटे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा
स्थानीय रहवासी अभिषेक अग्रवाल ने मामले की जमीनी हकीकत का खुलासा करते हुए बताया कि छावनी थाने के सामने खुली पड़ी नाली से चौबीसों घंटे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।
दूषित पानी सीधे मुख्य सड़क पर जमा हो रहा है। इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर, जोन अधिकारी और बिल्डिंग विभाग को बार-बार प्रत्यक्ष और लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई नहीं की गई।
आनन-फानन में ड्रेनेज का काम रोका
मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब तीन दिन पहले जोन अधिकारी और ड्रेनेज अधिकारी अर्पित मालवीय तथा वार्ड क्रमांक 63 के पार्षद मृदुल अग्रवाल ने विवादित स्थल पर बैठक की और उसके बाद आनन-फानन में ड्रेनेज का काम बीच में ही रोक दिया गया।
निगम के भ्रष्टाचार की खुली गवाही दे रहा वृंदावन हॉस्टल
इस पूरे खेल के पीछे पास में ही बना ‘वृंदावन हॉस्टल’ है, जो नगर निगम के भ्रष्टाचार की खुली गवाही दे रहा है। नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए इस हॉस्टल को केवल जी-प्लस टू ग्राउंड फ्लोर और दो मंजिल की अनुमति दी गई थी, लेकिन आपसी सांठगांठ के बल पर इसे जी-प्लस फोर चार मंजिला बना दिया गया।
इतना ही नहीं, इस हॉस्टल के निर्माण में ड्रेनेज की मुख्य लाइन तक नहीं डाली गई है। निकासी की जो मुख्य नली की लाइन होती है, उसमें पाइप नहीं डाले गए। हॉस्टल का गंदा पानी सीधे इसी खुली नाली में छोड़ा जा रहा है, जिससे गंदगी बढ़ रही है। इस अवैध निर्माण और खुली नाली को बंद कराने के संबंध में जोनल अधिकारी आतिफ खान को भी लगातार सूचित किया गया, लेकिन कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
रहवासी उग्र आंदोलन के लिए होंगे बाध्य
नागरिकों का कहना है कि नगर निगम और बिल्डर की इस मिलीभगत को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि तुरंत प्रभाव से इस खुली नाली को व्यवस्थित तरीके से ढका नहीं किया गया और गंदे पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन नहीं डाली गई, तो छावनी क्षेत्र के रहवासी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
जनता ने चेतावनी दी है कि वे जल्द ही नगर निगम के संबंधित जोन कार्यालय का घेराव करेंगे और कामकाज ठप करेंगे। इसके साथ ही, बिना परमिशन और स्वीकृत नक्शे के विपरीत बनाए गए वृंदावन हॉस्टल के अवैध निर्माण की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कर इसे ध्वस्त करने की मांग की गई है। इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कल्लू खान, जितेंद्र सिलावट, धर्मेंद्र मेहता, दीपक शर्मा और जय वाचे, राजू शर्मा सहित सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने की है।
संबंधित समाचार

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!