सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर निगम का बड़ा एक्शन: दो संस्थानों पर मारा छापा; प्रतिबंधित सामग्री की जब्त, लगाया जुर्माना
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता में देशभर में मिसाल बन चुके इंदौर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लक्ष्य के साथ नगर निगम लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन क्रमांक 15 के अंतर्गत आने वाले दो व्यावसायिक संस्थानों पर औचक छापामार कार्रवाई की।
दोनों संस्थानों पर स्पॉट फाइन लगाया
इस निरीक्षण के दौरान संस्थानों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और उससे बने उत्पाद जब्त किए गए। पर्यावरण नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों संस्थानों पर कुल 1 लाख 15 हजार रुपये का स्पॉट फाइन लगाया।
स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया के नेतृत्व में की गई। अभियान में मनीष सिंह, योगेश कल्याने, कान्हा बोयत, बलराम कल्याने, मयूर वर्मा और राकेश झंझोट सहित नगर निगम की विशेष टीम शामिल रही।
टीम ने न सिर्फ प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की, बल्कि संबंधित संस्थानों को भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर सील करने जैसी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
अवैध प्लास्टिक कारोबारियों में हड़कंप
नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई से अवैध रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि इंदौर की स्वच्छता रैंकिंग और पर्यावरण संरक्षण से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
निरंतर जारी रहेगा अभियान
नगर निगम ने साफ किया है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक। पर्यावरण संरक्षण शहर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए निरीक्षण और दंडात्मक अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भारी जुर्माना और सीलिंग जैसी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!