नगर निगम का बड़ा एक्शन: सड़क पर कबाड़ फैलाने वाले भंगार व्यापारियों पर लगाया जुर्माना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के अमले ने चंदन नगर क्षेत्र के स्कीम नंबर 71 (वार्ड 83, जोन 15) में व्यावसायिक गतिविधियों की आड़ में सड़क घेरने और गंदगी फैलाने वाले भंगार व्यापारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
स्पॉट फाइन किया
स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया के नेतृत्व में पहुँची टीम ने बार-बार की हिदायत के बावजूद दुकान के बाहर कचरे का ढेर लगाने और मुख्य मार्ग पर कबाड़ जमा करने पर स्पॉट फाइन किया है। निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।
दंडनात्मक कार्रवाई की गई
कार्रवाई के दौरान एन.एस. ट्रेडर्स के मालिक मोहम्मद अहमद हुसैन पर पूर्व में हुई एक लाख रुपये के जुर्माने की कार्रवाई के बाद आज फिर साठ हजार रुपये का फाइन किया गया है।
इसके साथ ही सुप्रीम रोप के संचालक शेख शाहिद और मोदी एंड संस के मालिक शैलेंद्र मोदी पर भी दुकान के बाहर गंदगी फैलाने और सड़क तक सामान फैलाकर यातायात बाधित करने पर दंडनात्मक कार्रवाई की गई है।
तीन दिन का समय दिया
अधिकारियों ने सभी को तीन दिन का समय दिया है। यदि तय समय सीमा में सफाई नहीं हुई और सड़क से सामान नहीं हटाया गया, तो निगम की टीम सारा सामान जब्त कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करेगी।
उल्लंघन करने पर सीधी कार्रवाई की जाएगी
इस मुहिम को अंजाम देने के लिए निगम की टीम मनीष सिंह (सीएसआर), योगेश कल्याने, बलराज कल्याने और मयूर वर्मा सहित आधा दर्जन से अधिक वाहनों के साथ मौके पर पहुँची थी।
सड़क पर कबाड़ फैलाकर गंदगी करने वालों को निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर अब सीधी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!