नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू करने की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रमुख मार्गों के फुटपाथों को अतिक्रमणमुक्त कर उन्हें आदर्श मार्ग के रूप में विकसित करने, पुल-पुलियों के नीचे स्थित बोगदों के सुव्यवस्थित उपयोग के लिए नीति बनाने तथा शहरभर में सौंदर्यीकरण कार्य तेज किया जाए।
इस आशय के निर्देश महापौर ने निगम अधिकारियों को दिए। महापौर के निर्देश के बाद शहर की सडक़ो से अतिक्रमण हटाने का अभियान जल्द शुरू हो सकता है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों को बैठक में स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि एयरपोर्ट से बड़ा गणपति, बड़ा गणपति से एमजी रोड होते हुए पलासिया तक और बंगाली चौराहा से तिलक नगर चौराहा तक के मार्गों पर फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाएं।
इस कार्रवाई में यातायात विभाग एवं रिमूवल विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करें। महापौर ने इन मार्गों को पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने पर विशेष जोर दिया। महापौर ने कहा कि शहर के मार्गों, चौराहों, पुलों एवं उद्यानों के नामकरण के बाद सूचना बोर्ड शीघ्र लगाए जाए।
इसके साथ ही जिन संस्थाओं को डिवाइडर, मीडियन, रोटरी एवं उद्यान गोद दिए हैं, वहां पेंटिंग और सौंदर्यीकरण कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए। बिना अनुमति लगाए गए बोर्डों और होर्डिंग्स पर सख्त कार्रवाई कर उनको हटाया जाए।
महापौर ने मधुमिलन चौराहे के सौंदर्यीकरण एवं विकास की योजना पर अधिकारियों से समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही पुल-पुलियों के नीचे स्थित बोगदों में खेल गतिविधियां, बैठक स्थल और अन्य जनोपयोगी सुविधाएं विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!