वर्धमान गर्ल्स हॉस्टल पर नगर निगम मेहरबान: बिना अनुमति और सेफ्टी मानकों के चल रहा संचालन; अफसर डकार गए शिकायतें
KHULASA FIRST
संवाददाता

सीएम हेल्प लाइन की फाइलों में फर्जी निराकरण: भड़के स्थानीय व्यापारी, कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे नगर निगम का घेराव
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के छावनी थाना क्षेत्र स्थित वार्ड क्रमांक 63, पारसी मोहल्ला में नगर निगम के भवन अनुज्ञा शाखा और जिम्मेदार अधिकारियों की साठगांठ से अवैध गतिविधियों का खुलासा हुआ है।
1/1 पारसी मोहल्ला स्थित बहुमंजिला भवन में सिद्धार्थ पाटनी द्वारा वर्धमान गर्ल्स प्राइवेट हॉस्टल का संचालन बिना किसी वैध नगर निगम अनुमति के किया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अभिषेक अग्रवाल द्वारा इस मामले का खुलासा किए जाने के बाद नगर निगम इंदौर की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
न सेप्टिक टैंक, न फायर फाइटिंग सिस्टम
घनी आवासीय बस्ती के बीच नियम-कायदों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे वर्धमान गर्ल्स हॉस्टल में न तो सेप्टिक टैंक की व्यवस्था है और न ही आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम है।
व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अनिवार्य अनुमतियों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर सैकड़ों छात्राओं की जान को जोखिम में डाला जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय निवासियों और स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।
दस्तावेजों से भी हो रहे खुलासे
नगर निगम प्रशासन के इस रवैये के खुलासे आधिकारिक दस्तावेजों से भी होती है। मामले को लेकर अभिषेक अग्रवाल द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। इसमें उल्लेख किया गया है कि बिना नगर निगम परमिशन के अवैध तरीके से संचालित वर्धमान गर्ल्स हॉस्टल के खिलाफ पूर्व में भी आवेदन दिए गए, परंतु निगम अमले द्वारा कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया गया।
निष्पक्ष जांच कर अतिक्रमण को ध्वस्त करे
भाजपा नेता अभिषेक अग्रवाल सहित छावनी क्षेत्र के व्यापारियों ने नगर निगम इंदौर को चेतावनी दी है कि वर्धमान गर्ल्स हॉस्टल परिसर की निष्पक्ष जांच कर अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाए और छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए परिसर खाली कराया जाए।
यदि सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होने के बाद भी प्रशासनिक अमला कार्रवाई में देरी करता रहा, तो क्षेत्रीय जनता और व्यापारी मिलकर नगर निगम मुख्यालय का घेराव करेंगे, जिसकी संपूर्ण जवाबदेही इंदौर नगर निगम प्रशासन की होगी।
सीएम हेल्प लाइन में मामला लंबित
सीएम हेल्प लाइन में मामला एल-1 अधिकारी के स्तर पर लंबित होने के बावजूद नगर निगम भवन अनुज्ञा विभाग का अमला शांत बैठा है। आरोप है कि नगर निगम भवन अधिकारी आतिक खान और क्षेत्रीय पार्षद मृदुल अग्रवाल कई बार लिखित व मौखिक शिकायतें मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
अधिकारियों की यह साठगांठ न केवल प्रदेश सरकार की हेल्पलाइन व्यवस्था को प्रभावित कर रही है, बल्कि अवैध हॉस्टल संचालक को बढ़ावा दे रही है। स्थानीय निवासियों का जीना दूभर कर चुके इस अवैध व्यावसायिक संचालन पर यदि नगर निगम का बुलडोजर तुरंत नहीं चला तो मामला सड़कों पर तूल पकड़ेगा।
संबंधित समाचार

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!