बिस्तर को लेकर मां-बेटी में विवाद: पिता स्वर्ग सिधार गए; समझाने पहुंचे और गिर गए जमीन पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
एक पारिवारिक विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया। मां और बेटी के बीच बिस्तर को लेकर हुए विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है। घटना चिटनिस की गोठ स्थित वैकुंठ अपार्टमेंट की बताई जा रही है। मृतक की पहचान अनिल कपूर के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी रितु कपूर और बेटी मानसी कपूर के साथ रहते थे।
जानकारी के अनुसार मानसी की शादी मार्च 2026 में बेलदारपुरा क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद वह कुछ दिनों के लिए मायके आई हुई थी। रविवार रात रितु कपूर बेटी मानसी के बिस्तर पर जाकर सो गईं। इसे लेकर मां-बेटी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि घर में हंगामे की स्थिति बन गई।
परिवार में बढ़ते तनाव को देखकर अनिल कपूर दोनों को शांत कराने पहुंचे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह जमीन पर गिर पड़े। परिवार के लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पिता की मौत के बाद बेटी मानसी का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस घटना के साथ परिवार की जटिल पारिवारिक कहानी भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार अनिल कपूर की पहली पत्नी कंचन की मौत वर्ष 2019 में हो चुकी थी। रितु कपूर, अनिल की पहली पत्नी की बहन यानी उनकी साली थीं। रितु के पहले पति वीरेंद्र की भी मौत हो चुकी थी।
बताया गया कि अनिल कपूर की कोई संतान नहीं थी। ऐसे में रितु ने अपनी बेटी मानसी को बचपन में ही अपनी बहन कंचन और जीजा अनिल कपूर को गोद दे दिया था। तब से मानसी अनिल के साथ ही रह रही थी। बाद में कंचन की मौत के बाद वर्ष 2023 में रितु ने अपने जीजा अनिल कपूर से विवाह कर लिया था।
डॉक्टरों का कहना है कि अत्यधिक तनाव, मानसिक दबाव और अचानक बढ़ा भावनात्मक तनाव कई बार हार्ट अटैक की वजह बन सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार दिल को स्वस्थ रखने के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि, तनाव नियंत्रण और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है।
संबंधित समाचार

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!