आर्थिक तंगी और मानसिक बीमारी से टूटे मां-बेटे: बगीचे में खाया जहर; इलाज के दौरान दोनों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी और मानसिक बीमारी से जूझ रहे मां-बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने घर से करीब 100 मीटर दूर एक बगीचे में जहर खाया था। अस्पताल में इलाज के दौरान पहले बेटे और फिर मां की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया
परदेशीपुरा थाना पुलिस के अनुसार, 62 वर्षीय इंदिरा और उनके 35 वर्षीय बेटे संजय ने मंगलवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया था। दोनों को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार शाम संजय ने दम तोड़ दिया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान इंदिरा की भी मौत हो गई।
बगीचे में बेहोशी की हालत में मिले
परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर मां-बेटे घर के पास स्थित एक बगीचे में गए थे। कुछ देर बाद एक परिचित ने सूचना दी कि दोनों वहां बेहोशी की हालत में पड़े हैं। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
पुलिस के सामने जहर खाने की बात स्वीकार की
पुलिस के अनुसार, इलाज के दौरान दोनों ने अपने बयान में बताया था कि उन्होंने अपनी इच्छा से जहरीला पदार्थ खाया है। इन बयानों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।
मानसिक बीमारी का चल रहा था इलाज
रिश्तेदार शिवम ने बताया कि इंदिरा के पति का कई वर्ष पहले निधन हो चुका था। इसके बाद वह अपनी बहन और उसके परिवार के साथ रह रही थीं। परिवार ही उनके और बेटे संजय के पालन-पोषण का खर्च उठा रहा था। संजय कोई काम नहीं करता था।
दोनों मानसिक बीमारी से पीड़ित थे
परिजनों के मुताबिक, मां और बेटा दोनों मानसिक बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज बाणगंगा स्थित मानसिक चिकित्सालय में चल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!