खबर
Top News

कैंटीन का खाना खाकर 30 से ज्यादा लोग बीमार: भिंडी की सब्जी में कानखजूरा मिलने का आरोप; 4-5 की हालत गंभीर, किया रेफर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 1:45 pm
शेयर करें:
कैंटीन का खाना खाकर 30 से ज्यादा लोग बीमार

खुलासा फर्स्ट, पीथमपुर।
शहर के सेक्टर-3 स्थित टाटा स्टील चौराहे के पास एक कंपनी की कैंटीन में बुधवार रात खाना खाने के बाद 30 से अधिक श्रमिकों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मजदूरों को उल्टी, घबराहट और बेचैनी होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

4-5 की हालत गंभीर
इनमें से 4 से 5 श्रमिकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। श्रमिकों का आरोप है कि कैंटीन में परोसी गई भिंडी की सब्जी में कानखजूरा मिला था। हालांकि मजदूरों की तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

खाना खाते ही होने लगी उल्टी और घबराहट
घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है। श्रमिक कैंटीन में खाना खाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि भिंडी की सब्जी खाने के कुछ समय बाद ही एक-एक कर मजदूरों को उल्टी, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने लगी। एक साथ बड़ी संख्या में मजदूरों की तबीयत बिगड़ने से कंपनी परिसर में हड़कंप मच गया। प्रभावित श्रमिकों को तत्काल श्रीनाथ अस्पताल पहुंचाया गया।

4-5 मजदूरों की हालत गंभीर, इंदौर भेजा
अस्पताल में डॉक्टरों ने मजदूरों का इलाज शुरू किया। इनमें 4 से 5 श्रमिकों की हालत गंभीर बताई गई, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

मजदूरों का आरोप- भिंडी में मिला कानखजूरा
बीमार श्रमिकों ने आरोप लगाया कि कैंटीन में परोसी गई भिंडी की सब्जी में कानखजूरा मिला था। इसके बाद ही खाना खाने वाले श्रमिकों की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई। श्रमिकों ने कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पहले भी कैंटीन की व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत की गई थी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

पार्षद ने कैंटीन प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पार्षद विनोद सिंह चौहान और समाजसेवी अनिल द्विवेदी अस्पताल पहुंचे और बीमार श्रमिकों से मुलाकात की। पार्षद ने कंपनी प्रबंधन और कैंटीन सुपरवाइजर लीलाधर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

एक साल पहले भी 150 मजदूरों के बीमार होने का दावा
श्रमिकों का दावा है कि करीब एक साल पहले भी इसी तरह कैंटीन का भोजन करने के बाद 150 से अधिक मजदूर बीमार पड़ गए थे। उस दौरान भी कई श्रमिकों को इलाज के लिए इंदौर रेफर करना पड़ा था।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

10 minutes ago
तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा
Top News

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

20 minutes ago
मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में
Top News

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

22 minutes ago
बस-कार की भीषण टक्कर
Top News

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

36 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

about 1 hour ago
एमडी की बैकवर्ड लिंक
Top News

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

about 1 hour ago
फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार
Top News

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

about 1 hour ago
काउंटर प्लान
Top News

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

about 1 hour ago
मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

about 1 hour ago
पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी
Top News

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

about 2 hours ago
एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की
Top News

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

about 2 hours ago
राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी
Top News

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

about 2 hours ago
निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी
Top News

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

about 2 hours ago
करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन
Top News

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

about 4 hours ago
कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे
Top News

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!