शेडो एरिया में 150 से ज्यादा संदिग्धों की जांच: चार पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस ने ताबड़तोड़ कॉर्डन एंड सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। एसीपी (खजराना) कुंदन मंडलोई और टीआई मनीष लोधा के नेतृत्व में करीब 20 जवानों की टीम ने शेडो एरिया, सुनसान मैदानों और कलालियों के आसपास बैठे संदिग्धों की सघन जांच की। 150 से अधिक लोगों की चेकिंग कर चार युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
टीआई के मुताबिक जैसे ही सुनसान इलाकों और मैदानों में पहुंचे शराबखोरी कर रहे कई लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। हालांकि, कई संदिग्धों को दबोच लिया। कलालियों के बाहर और खाली प्लॉटों में बेवजह खड़े युवकों से पूछताछ की और तलाशी ली। डेढ़ सौ से अधिक लोगों की पहचान और गतिविधियों की जांच की।
संदिग्ध पाए जाने पर साहिल (19) निवासी भूरी टेकरी, यश निवासी आईडीए क्षेत्र, ऋतिक उर्फ बटका निवासी आईडीए मल्टी सहित एक अन्य युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। सभी को सख्त हिदायत दी क्षेत्र में दोबारा इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिन इलाकों में अक्सर असामाजिक तत्वों की गतिविधियां सामने आती हैं, वहां लगातार निगरानी रखी जाएगी। शेडो एरिया, खाली मैदान, निर्माणाधीन भवन और कलालियों के आसपास नियमित गश्त बढ़ेगी।
संबंधित समाचार

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!