खबर
Top News

महाजन ने की कर्मचारी की आलमारी से 3.20 लाख रुपए की चोरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 फ़रवरी 2026, 5:42 pm
शेयर करें:
महाजन ने की कर्मचारी की आलमारी से 3.20 लाख रुपए की चोरी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर संस्था के मकान में अवैध रूप से अपना इंडोकिड्स स्कूल चलाने वाले राजेंद्र नंदलाल महाजन पर उसके कर्मचारी विजय पाटीदार ने आलमारी से 3.20 लाख रुपए चोरी का आरोप भी लगाया है। कर्मचारी का कहना है कि जब वो अपने गांव गया था तब पीछे से उसके कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर महाजन ने 3.20 लाख रुपए निकाल लिए और उसे फोन पर नौकरी से हटाने का कह दिया।

मामले में कर्मचारी विजय सुखलाल पाटीदार निवासी वंदना नगर ने 30 नवम्बर 2023 को तिलक नगर थाने में आवेदन दिया था। इसमें उसने बताया कि वो राजेंद्र नंदलाल सचदेव के 15-21, तिलक नगर स्थित स्कूल में साफ-सफाई का काम करता था। वो 2011 से स्कूल में कार्यरत था।

सचदेव उससे चौबीस घंटे तक काम लेता था। जिसमें साफ-सफाई के अलावा महाजन अपनी मालिश भी करवाता था। उसने उसे स्कूल परिसर में ही एक कमरा रहने के लिए दिया था जिसमें आलमारी भी रखी थी। उसने मुझे कमरा इसलिए दिया क्योंकि वो मुझसे ज्यादा काम करवाता, कभी भी आवाज देकर बुलवा लेता था।

मैं फिर भी कर रहा था। नवम्बर 2023 में वो अपने खरगोन स्थित गांव गया था जहां उसने फोन कर कहा कि वो अब नौकरी पर न आए। उसे नौकरी से हटा दिया गया है। जब वो वापस लौटा और अपनी आलमारी खोली तो उसमें रखे 3.20 लाख रुपए गायब थे।

पाटीदार ने बताया कि उसने आलमारी में चाबी लगाकर ताला खोलने की कोशिश की तो नहीं खुला। अन्य कर्मचारियों ने बताया कि मेरी अनुपस्थिति में स्कूल संचालक राजेंद्र नंदलाल सचदेव ने आलमारी का ताला खोल लिया और उसमें रखे पैसे निकाल लिए हैं।

अब उसमें दूसरा ताला लगवा दिया है। यही नहीं, सचदेव ने उसका सामान जिसमें कपड़े और अन्य चीजें थीं, वो भी गायब कर दिया था। मैंने तुरंत पुलिस को बुलाया लेकिन महाजन ने उन्हें बरगलाकर वापस भेज दिया। उसने तिलक नगर थाने में आवेदन देकर पैसा और सामान दिलवाने की मांग की है।

उल्लेखनीय है महाजन ने स्कूल भवन का तिलक नगर संस्था से एग्रीमेंट में बड़ी गड़बड़ की है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पं. भवानी कश्यप की मृत्यु के पांच वर्ष बाद फर्जी साइन कर एग्रीमेंट बनाया जिसमें उक्त भवन 2012 से 2032 तक के लिए खुद के स्कूल को देना बताया जबकि संस्था के रिकार्ड बताते हैं कि एग्रीमेंट पांच वर्ष के लिए ही यानी 2017 तक के लिए ही था।

महाजन ने उसे रिन्यू नहीं कराया और 2020 में पं. कश्यप की फर्जी साइन से 20 वर्ष का एग्रीमेंट बना लिया जबकि उनकी मृत्यु 2015 में हो गई थी। संस्था के वर्तमान अध्यक्ष अविनाश पचौरी बताते हैं कि महाजन ने वर्ष 2017 से किराया भी नहीं दिया है। उसे नोटिस देने पर वो धमकाता है। उसके खिलाफ संस्था ने कोर्ट में केस भी लगा रखा है।

संबंधित समाचार

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार
Top News

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

7 minutes ago
देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

11 minutes ago
आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

21 minutes ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

30 minutes ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

40 minutes ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

about 1 hour ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

about 1 hour ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

about 1 hour ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 1 hour ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 1 hour ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 2 hours ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 2 hours ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

about 2 hours ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

about 3 hours ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 3 hours ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 20 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!