सड़क हादसा देख विधायक ने रोकी कार: अस्पताल पहुंचाया; ड्रेसर नहीं मिला तो खुद की मरहम-पट्टी, सिर पर लगाए 7 टांके
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
सड़क हादसे में घायल महिला के लिए विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया मददगार बनकर सामने आए। कल्याणपुरा इलाके में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक महिला घायल हो गई थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे विधायक भूरिया ने अपनी गाड़ी रुकवाई। एम्बुलेंस आने में देरी होती देख वे घायल महिला को अपनी कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
अस्पताल पहुंचने पर ड्रेसर नहीं मिला तो पेशे से सर्जन रहे विधायक भूरिया ने खुद महिला का उपचार शुरू किया। उन्होंने चोट की मरहम-पट्टी की और सिर पर आए घाव में 7 टांके भी लगाए।
एम्बुलेंस का इंतजार नहीं किया, अपनी कार से ले गए अस्पताल
घटना बुधवार को कल्याणपुरा इलाके की है। दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में शांति मेड़ा घायल हो गई थीं। विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया वहां से गुजर रहे थे। हादसा देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और महिला के परिजन से घटना की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस के पहुंचने में देरी हो रही थी। महिला को उपचार मिलने में देर न हो, इसलिए विधायक ने उसे अपनी कार में बैठाया और सीधे कल्याणपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
अस्पताल में ड्रेसर नहीं मिला तो विधायक ने संभाला इलाज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर ड्रेसर उपलब्ध नहीं था। इसके बाद विधायक भूरिया ने खुद घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने घाव साफ कर मरहम-पट्टी की और सिर पर लगी चोट में 7 टांके लगाए।
विधायक के उपचार करने का वीडियो भी सामने आया है। डॉ. भूरिया राजनीति में आने से पहले चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और सर्जरी में विशेषज्ञता रखते हैं।
एक्स-रे की जरूरत पड़ी तो सामने आई अस्पताल की बदहाली
महिला के उपचार के दौरान चोट की गंभीरता जानने के लिए एक्स-रे की जरूरत महसूस हुई, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक्स-रे मशीन का इस्तेमाल नहीं हो सका। बताया गया कि बिजली के वोल्टेज की समस्या के कारण मशीन कई महीनों से उपयोग में नहीं है। स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट और ड्रेसर के पद भी खाली बताए गए हैं। इसके चलते मरीजों को कई दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं।
संबंधित समाचार

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!