विधायक मनोज पटेल ने किया वादा पूरा: दिए 5.51 लाख रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेबी अनिका को विधायक मनोज पेटल द्वारा किया गया वादा कल पूरा हो गया। उन्होंने बेबी और उसके परिजनों को बुलाकर 5.51 लाख रुपए का चेक सौंप दिया। कई और संस्थानों ने भी हाथ खोले और अनिका की मदद की।
उल्लेखनीय है कि विधायक पटेल ने बेटे के बर्थडे के मौके पर अनिका से वादा किया था कि वो उसे 5.51 लाख की मदद् देंगे। कल उन्होंने इसे पूरा किया। इस मौके पर माता सरिता और पिता प्रवीण शर्मा के अलावा टीम अनिका अभियान से जुड़े अनीश पांडे, दीपक पुरोहित, अनुज गौड़ और शैलेंद्र चौधरी भी मौजूद थे।
विधायक मनोज पटेल के साथ विधायक गोलू शुक्ला और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी वादे किए हैं। उनके अलावा, टीम अनिका की आभा शर्मा-अतुल शर्मा की प्रेरणा पर सराफा विद्या निकेतन स्कूल की ओर से बेबी अनिका के इलाज के लिए सहयोग राशि 70 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई।
जयदीप इस्पात (मोयरा सरिया) नेे अनिका शर्मा के अकाउंट में एक लाख रु. ट्रांसफर किए। इसके लिए वेदांत स्टील्स के आशीष दुबे ने प्रेरणा दी। दीपम शुक्ला शुभम शुक्ला (श्री राजवंश ग्रुप) ने विशाल काले, दीपक पुरोहित को एक लाख ग्यारह हजार रू का चेक अनिका शर्मा के नाम का सौंपा।
जैन समाज से गुहार
जैन समाज के वरिष्ठ अक्षय जैन ने पूरे समाज से बच्ची की मदद के लिए मार्मिक अपील जारी की है। उन्होंने बताया कि जैन धर्म सदा से मानवीयता, करुणा और दिन-दुखियों की सेवा करता रहा है। परस्परोपग्रहो जीवानामं का भाव केवल शास्त्रों में नहीं, हमारे आचरण में भी झलकता है।
आज उसी करुणा की एक सशक्त परीक्षा हमारे सामने खड़ी है। हमें बेबी अनिका की मदद के लिए आगे आना चाहिए। बेबी अनिका स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप 2 नामक अतिगंभीर बीमारी से पीडि़त है।
श्वेतांबर जैन समाज में अनेक भामाशाह, बड़े दानदाता और मानव-सेवा के अग्रदूत विद्यमान हैं। वो आगे बढ़कर नन्हीं अनिका के उपचार हेतु सहयोग राशि उसके खाते में प्रेषित करें।
कल राधास्वामी सत्संग में कैंपेन
टीम अनिका के अनीश पांडे ने बताया कि 24 और 25 जनवरी को राधा स्वामी सत्संग में टीम के अभी तक 8 सदस्य सुबह 7 से 11 बजे तक कैंपेन करेंगे। सत्संग में दो दिनों में 15 लाख लोगों के आने का अनुमान है और ग्रामीण लोग एवं पंजाबी लोग अधिक तादाद में आते हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!