अनवर डकैत की गिरफ्तारी पर विधायक का बड़ा बयान: कहा- उसका नाम ही उसके व्यक्तित्व का असली परिचय
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फर्जी आर्म्स लाइसेंस मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत की गिरफ्तारी के बाद महू से भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि यह साबित करता है कि प्रदेश में कानून और संविधान सर्वोपरि हैं तथा अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई तय है।
नाम ही उसके चरित्र का परिचय देता है
विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि "अनवर डकैत" नाम ही उसके व्यक्तित्व और चरित्र का परिचय देता है। उन्होंने कहा कि भले ही कार्रवाई देर से हुई हो, लेकिन इससे यह स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
लव जिहाद फंडिंग और फर्जी लाइसेंस का किया जिक्र
विधायक ने कहा कि पहले जिस कथित लव जिहाद फंडिंग के मामले की चर्चा हुई थी, अब उसी व्यक्ति के खिलाफ फर्जी आर्म्स लाइसेंस के जरिए अवैध पिस्टल रखने का मामला भी सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि इस विषय को उन्होंने पहले विधानसभा में भी उठाया था।
प्रशासनिक चूक पर भी उठाए सवाल
भाजपा विधायक ने कठुआ (जम्मू-कश्मीर) से कथित रूप से जारी फर्जी आर्म्स लाइसेंस के मामले को प्रशासनिक निगरानी की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में संबंधित एजेंसियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
राजनीतिक संरक्षण पर साधा निशाना
विधायक ने आरोप लगाया कि जब अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलता है, तभी अपराध पनपते हैं और ऐसे अपराधियों को शह मिलने का खामियाजा पूरे समाज को भुगतना पड़ता है।
संबंधित समाचार

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!