लापता किशोर का कुएं में मिला शव: नन्हे कंधों पर था परिवार का बोझ; हत्या की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाना क्षेत्र के दिव्या शक्तिपीठ मंदिर के पास पुष्प विहार कॉलोनी स्थित एक सुनसान इलाके में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 14 वर्षीय किशोर समीर राठौर की लाश एक गहरे कुएं में मिली।
कपड़ों के आधार पर की शिनाख्त
मृतक समीर राठौर पटेल नगर का निवासी था और पिता के निधन के बाद से अपने नाना-नानी के घर रहकर ऑटो गैरेज पर काम करता था। शनिवार शाम से लापता समीर की तलाश में जुटे परिजनों को तब गहरा सदमा लगा।
जब उसके भाई राज राठौर ने सी-21 बिजनेस पार्क और दिव्य शक्ति पीठ के बीच झाड़ियों में स्थित कुएं में समीर का शव देखा। कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई।
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
परिजनों का आरोप है कि पुलिस की संवेदनहीनता के कारण यह हादसा बड़ी त्रासदी में बदल गया। शनिवार शाम समीर के घर न लौटने पर नाना गोविंद राठौर, मामा दिनेश चौहान और मां ललिता राठौर रविवार सुबह गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने खजराना थाने पहुंचे थे।
लेकिन आरोप है कि वहां तैनात एएसआई सुरेंद्र सिंह ने यह कहकर उन्हें वापस लौटा दिया कि बच्चा है, आसपास ढूंढ लो। यदि समय रहते पुलिस सक्रिय होती तो शायद स्थिति कुछ और होती।
रस्सी के सहारे शव को बाहर निकाला
घटना की सूचना मिलने पर उप निरीक्षक अनिल गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव काफी गहराई में होने के कारण आपदा प्रबंधन टीम को बुलाया गया।
रेस्क्यू दल के राधा कृष्ण भावर, चंदू भवानियां, शैलेंद्र परिहार, शाश्वत मंडलोई, योगेश पाटीदार और अनवर अहमद ने कड़ी मशक्कत के बाद रस्सी के सहारे शव को बाहर निकाला।
मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम की विशेषज्ञ सुचिता ने साक्ष्य जुटाए और प्राथमिक परीक्षण किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है।
मामला अब पुलिस के लिए एक अनसुलझी पहेली बन गया है कि यह महज एक दुर्घटना है या सोची-समझी हत्या।
हत्या की आशंका
मृतक के भाई राज राठौर ने स्पष्ट रूप से हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो-तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे थाने में पूछताछ की जा रही है।
परिवार में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट ओर इस घटना की कड़ी जोड़ने में लगी है जिस कारण अभी कुछ बोलने में खजराना टी आई मनोज कुमार सेंधव मीडिया के सवाल पर जांच का विषय की बात कही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!