गणेशोत्सव के जुलूस में हो गई नाबालिग की हत्या: दोस्त को बचाने दौड़े साहिल को भी चाकू लगा; जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गणेशोत्सव के बीच आजाद नगर में कल रात खूनी खेल हो गया। नौ से ज्यादा डीजे वाहनों के साथ निकल रहे जुलूस में मामूली विवाद देखते ही देखते जानलेवा हमले में बदल गया। 16 वर्षीय कृष्णा पंवार की छाती में चाकू घोंप दिया गया, जबकि उसे बचाने दौड़े उसके साथी साहिल पर भी ताबड़तोड़ वार किए गए।
देर रात एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान कृष्णा ने दम तोड़ दिया, जबकि साहिल आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। मामले में पुलिस ने नामजद नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है, वहीं जुलूस में मौजूद अन्य युवकों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
आजाद नगर थाना प्रभारी लोकेश भदौरिया के मुताबिक कल देर रात एमवाय अस्पताल से सूचना मिली थी कि असरावद खुर्द निवासी कृष्णा (16) पिता शेरू पंवार और उसके साथी साहिल पिता रमेश कजोले को चाकू मारा गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों तेजाजी नगर क्षेत्र से गणेशोत्सव के जुलूस में शामिल होने आजाद नगर पहुंचे थे। इलाके में एक साथ नौ से ज्यादा डीजे वाहन निकल रहे थे।
कृष्णा और साहिल जयदीप डीजे की गाड़ी के पीछे नाच रहे थे। इसी दौरान उनकी आरोपी कुशाल उर्फ कुणाल से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद कुछ ही सेकंड में हिंसा में बदल गया। आरोपी ने चाकू निकालकर कृष्णा की छाती पर वार कर दिया। कृष्णा लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए साहिल आगे आया तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया गया।
मजदूर परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
घायल दोनों किशोरों को तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने कृष्णा को बचाने की कोशिश की, लेकिन देर रात उसने दम तोड़ दिया। साहिल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है।
कृष्णा और साहिल दोनों मजदूर परिवारों से हैं। परिजनों के मुताबिक वे पढ़ाई के साथ मकान निर्माण के काम में भी हाथ बंटाते थे। एक परिवार ने अपने नाबालिग बेटे को खो दिया, जबकि दूसरा परिवार अस्पताल के बाहर बेटे की सलामती की दुआ कर रहा है।
अब जांच के घेरे में पूरा घटनाक्रम
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। इसके साथ ही जुलूस में मौजूद लोगों से पूछताछ, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट:इस बात को लेकर हुआ विवाद; प्रकरण दर्ज

निगम का बुलडोजर:सात से अधिक मकान और टीन शेड ध्वस्त

ड्रोन से नापी जमीन:पटवारी ने चढ़ाए गलत नाम

दवा व्यापारी सुसाइड केस में इतने पर एफआईआर:उधार और ब्याज की वसूली के दबाव का आरोप; इतने गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप:दोस्ती खत्म करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया केस

यूपीआई पर टैक्स अफवाहों का गुब्बारा:डिजिटल पेमेंट पर वसूली; आखिर क्या है सच

कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी:डॉक्यूमेंट्स लेकर इतने हजार का लोन कराकर खरीदा एलईडी टीवी; आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर लिए दस्तावेज और एटीएम कार्ड

मंदिर के पास मकान तोड़ने पहुंचा निगम का अमला:जेसीबी के सामने खड़ी हुई महिला वकील; भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुई तोड़फोड़

सरकारी जमीन पर कब्जा कर खुली शराब दुकान!:इतने लाख का जुर्माना; 7 दिन में कब्जा हटाने का आदेश

हाईकोर्ट का फैसला:पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखना अकेले व्यभिचार का सबूत नहीं; तलाक की अपील खारिज

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपित की तलाश तेज; दो राज्यों में दबिश

उप मुख्यमंत्री एक्शन में:अवैध अहाते तत्काल बंद कराएं; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!