रक्षाबंधन पर मंत्री का सुरों वाला अंदाज: बुजुर्गों संग गाया; नाचे और बांटी खुशियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रक्षाबंधन का त्योहार बुधवार को परदेशीपुरा स्थित आस्था वृद्धाश्रम में भावनाओं और अपनापन से भरे माहौल में मनाया गया। यहां जनप्रतिनिधियों ने बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के साथ राखी का त्योहार मनाया। कार्यक्रम में उस समय माहौल और भी खुशनुमा हो गया, जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गीत ‘आजा तुझको पुकारे मेरा प्यार...’ गाकर अंताक्षरी की शुरुआत कर दी। इसके बाद बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और जनप्रतिनिधियों के बीच गीतों का सिलसिला शुरू हो गया।
आस्था वृद्धाश्रम में पिछले 43 वर्षों से रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। इस बार भी ‘आओ बनाएं रक्षाबंधन अपनों के संग’ अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों ने आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के साथ खुशियां साझा कीं।
राखी बांधी, गीतों पर झूमे बुजुर्ग
कार्यक्रम में आश्रम के बुजुर्गों और दिव्यांगजनों ने जनप्रतिनिधियों की कलाई पर राखी बांधी। इसके पहले अंताक्षरी का आयोजन किया गया। मंत्री विजयवर्गीय ने कई गीत सुनाकर माहौल को संगीतमय कर दिया। इसके बाद आश्रम में मौजूद बुजुर्गों और दिव्यांगजनों ने भी उत्साह के साथ गीत गाए।
अंताक्षरी के दौरान कई बुजुर्ग मंत्री विजयवर्गीय के साथ गीतों पर थिरकते नजर आए। उनके चेहरे की मुस्कान और उत्साह ने पूरे आयोजन को एक परिवार के साथ त्योहार मनाने जैसा माहौल दे दिया।
विजयवर्गीय बोले- यह हमारा परिवार है
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वे पिछले 43 वर्षों से यहां आकर रक्षाबंधन और दीपावली जैसे त्योहार मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आश्रम के बुजुर्ग और दिव्यांगजन उनके परिवार का हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा कि इन लोगों के चेहरे पर खुशी देखकर लगता है कि त्योहार वास्तव में सफल हो गया। इनके साथ अंताक्षरी खेलना, नाचना और भजन गाना उन्हें अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि इनके साथ हार जाना भी अच्छा लगता है, क्योंकि यहां आकर माता-पिता का आशीर्वाद मिल जाता है।
विजयवर्गीय ने कहा कि आश्रम में बच्चे और बुजुर्ग सभी मिलकर पारिवारिक वातावरण में त्योहार मनाते हैं। यही इस आयोजन की सबसे बड़ी खूबसूरती है।
पौधारोपण भी किया
रक्षाबंधन कार्यक्रम से पहले जनप्रतिनिधियों ने आश्रम परिसर में पौधारोपण भी किया। इसके बाद बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के साथ समय बिताया और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।
शकर के दाम पर भी बोले विजयवर्गीय
मीडिया से चर्चा के दौरान शकर की कीमतों को लेकर पूछे गए सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा कि दो दिन पहले शकर 70 रुपए थी और आज 60 रुपए हो गई है, आगे इसमें और कमी आएगी। उन्होंने अपने खान-पान को लेकर कहा कि वे मीठा नहीं खाते। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि रमेश मेंदोला तो मीठे को छूते तक नहीं, यहां तक कि देखते भी नहीं हैं। राजेंद्र राठौर भी मीठा नहीं खाते।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!