क्रिकेट बुकी के कर्ज से लदा था दूध विक्रेता: आत्महत्या से पहले खोले कई नाम; सट्टा माफिया और सूदखोरी का खौफनाक जाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आत्महत्या के मामले रोज आते हैं लेकिन कल एक दूध विक्रेता के सुसाइड से सनसनीखेज खुलासा हुआ है। क्रिकेट सट्टे और सूदखोरी के जाल में फंसे दूध विक्रेता ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
मौत से पहले आकाश ने जांच अधिकारी को बयान देकर कई नामों का खुलसा किया। पुलिस परिजनों के बयान का इंतजार कर रही है। पुलिस को दिए मृत्यु पूर्व बयान में दूध विक्रेता ने सट्टेबाजों, ब्याजखोरों और संदिग्ध महिला की भूमिका का खुलासा किया है।
जानकारी के मुताबिक, एरोड्रम क्षेत्र निवासी आकाश तिवारी ने बुधवार को जहर खा लिया था। घटना के समय बड़े गणपति क्षेत्र में था, जहां से भाई विकास तिवारी को फोन कर अपनी हालत के बारे में बताया। दूसरी बार बात होने पर विकास तुरंत आकाश को लेकर बांठिया अस्पताल पहुंचा। जहां मौत हो गई।
मौत से पहले आकाश तिवारी ने एक क्रिकेट बुकी, एक महिला और तीन अन्य लोगों के नाम लिए। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संबंधित जानकारियां और विवरण मांगे हैं। मल्हारगंज पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है आकाश तिवारी क्रिकेट मैच के सट्टे में फंस गया था।
उस पर करीब 20 लाख रुपए कर्ज था। कर्ज देने वाले 10 से 15 प्रतिशत तक मासिक ब्याज मांग रहे थे, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। लगातार दबाव और आर्थिक संकट के चलते उसकी हालत बिगड़ती चली गई।
मौत से पहले बयान में कई नामों का खुलासा
टीआई देवेंद्रसिंह कुशवाह ने बताया आकाश तिवारी ने मौत से पहले जांच अधिकारी को एक बयान दिया, जिसे रिकॉर्ड किया गया है। इस बयान में उसने संजय उर्फ संजू पंवार, पम्मी, हरी सोनी, नरेंद्र की पत्नी और एक क्रिकेट बुकी का नाम लिया है।
सीधे तौर पर प्रताड़ना का उल्लेख नहीं है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि आकाश तिवारी ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक वीडियो बनाया था, जो पुलिस को नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है आकाश तिवारी की पत्नी और अन्य परिजनों के बयान होने के बाद ही आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल मामला संदिग्ध आर्थिक लेन-देन और सट्टा नेटवर्क से जुड़ा है।
इस घटना ने एक बार फिर इंदौर में सक्रिय क्रिकेट सट्टेबाजों और अवैध सूदखोरी के नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग कर्ज और ब्याज के दबाव में यूं ही दम तोड़ते रहेंगे या पुलिस इस पूरे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई करेगी, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।
संबंधित समाचार

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!