महू को मिली बड़ी सौगातें: मुख्यमंत्री ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का ऐलान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास कार्यों का पिटारा खोलते हुए महू विधानसभा को करोड़ों रुपये की सौगातें दी। मुख्यमंत्री के आगमन पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
लाड़ली बहनों ने किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री ने महू पहुंचकर सबसे पहले आजाद चंद्रशेखर सरोवर और नानाजी देशमुख की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद वे सभा स्थल पहुंचे, जहां लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया।
इतना ही नहीं महिलाओं ने अपने हाथों में तलवार लेकर मुख्यमंत्री के सामने जय श्री महाकाल, जय श्री राम के नारे भी लगाए।
अस्पताल की घोषणा की
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महू के लिए दो बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने महू में 100 बेड के नए अस्पताल की घोषणा की, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा। इसके साथ ही महूगांव नगर परिषद को नगरपालिका बनाने की भी घोषणा की।
कांग्रेस पर साधा निशाना
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में हमेशा अंतर रहा है। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में न तो स्कूलों की पक्की इमारतें होती थीं और न ही बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं, यहां तक कि ताटपट्टी तक की सुविधा नहीं होती थी।
मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से महू क्षेत्र में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं स्थानीय लोगों ने सरकार के फैसलों का स्वागत किया है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!