एमपी पुलिस अकादमी भोपाल में ‘मन की बात’ से दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश: अनुशासन और सहानुभूति पर रहा जोर
KHULASA FIRST
संवाददाता

राज्यपाल की मौजूदगी में प्रशिक्षु डीएसपी और आरक्षक कैडेट्स ने सुना कार्यक्रम
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी का सभागार उस समय राष्ट्रभावना से गूंज उठा, जब मंगुभाई पटेल की मौजूदगी में प्रशिक्षु डीएसपी और नव आरक्षक कैडेट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।
कार्यक्रम केवल श्रवण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे पुलिस सेवा के मूल्यों और कर्तव्यों से जोड़ते हुए एक सशक्त संदेश में बदला गया।
राज्यपाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता से सीधा संवाद करने वाले विभागों में पुलिस की भूमिका सबसे अहम है। ऐसे में हर पुलिसकर्मी को प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए प्रेरक प्रसंगों और छोटे-छोटे सकारात्मक बदलावों को अपनी कार्यशैली में उतारना होगा।
उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को सामने रखते हुए कहा कि राष्ट्रनिर्माण केवल नीतियों से नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर जिम्मेदार और संवेदनशील पुलिसिंग से संभव है।
कार्यक्रम में अकादमी के निदेशक विशेष पुलिस महानिदेशक श्री रवि कुमार गुप्ता, उपनिदेशक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे। उपनिदेशक ने अकादमी में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों और संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी।
राज्यपाल ने अनुशासन और सहानुभूति को पुलिस बल की दो अनिवार्य धार बताते हुए कहा कि वर्दी अब सत्ता का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना का संकल्प है। हर घटना की गहराई से जांच और निष्पक्ष कार्रवाई ही पुलिस की असली पहचान है।
उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता, जल संरक्षण और डिजिटल साक्षरता जैसे अभियानों में पुलिसकर्मियों की सक्रिय भागीदारी समाज को नई दिशा दे सकती है। जनता के बीच जाकर काम करना और हर नागरिक के लिए उपलब्ध रहना ही आधुनिक पुलिसिंग की कसौटी है।
कार्यक्रम के दौरान नव आरक्षक कैडेट अवसी दलाल और उप पुलिस अधीक्षक कैडेट पूजा लक्ष्यकर व विनय कुमार ने अपने प्रशिक्षण अनुभव साझा किए। मंच संचालन सहायक निदेशक श्रीमती ज्योति उमठ ने किया, जबकि समापन पर पुलिस अधीक्षक पीटीएस श्रीमती यास्मीन जहरा ने आभार व्यक्त किया।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!