इस एक्ट्रेस के हाथों में सजेगी इस सितारे के नाम की मेहंदी: किस समारोह में डांस करेंगे दोनों; जानिये कब होंगे फेरे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उदयपुर।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की स्टार रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा की शादी समारोह की शुरुआत आज मेहंदी रस्म से होगी। शाम को लग्जरी होटल होटल मेंमेटोस एकाया में संगीत सेरेमनी आयोजित की जाएगी, जहां दोनों परिवारों और करीबी मेहमानों की मौजूदगी में जश्न होगा। होटल को ताजे फूलों, हल्के हरे शेड्स की ड्रेपिंग और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। गुरुवार को दोनों पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। शादी में केवल चुनिंदा 200 मेहमान शामिल होंगे।
फिल्मी हस्तियां पहुंचीं उदयपुर
फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’, ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी समारोह में शामिल होने उदयपुर पहुंच चुके हैं। ‘अर्जुन रेड्डी’ में विजय देवरकोंडा ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि ‘एनिमल’ में रश्मिका लीड एक्ट्रेस थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस ईशा रेब्बा, आशिका रंगनाथ, निर्देशक तरुण भास्कर और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा भी शादी में शामिल होने पहुंचे हैं।
साउथ इंडियन रीति-रिवाज
शादी की रस्में साउथ इंडियन परंपरा के अनुसार होंगी। इसके लिए विशेष तौर पर दक्षिण भारत से पंडितों को बुलाया गया है।
मेहमानों के लिए खास मेन्यू
समारोह में मेहमानों के लिए साउथ इंडियन और पंजाबी व्यंजनों के साथ जापानी डिशेज भी परोसी जाएंगी। इवेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी RVR इवेंट्स एंड डिजाइन कंपनी को दी गई है।
पीएम मोदी का बधाई संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दोनों को शुभकामनाएं भेजी हैं। संदेश में उन्होंने वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए इस रिश्ते को विश्वास और प्रेम से भरी नई शुरुआत बताया।
प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन
दोनों 23 फरवरी को ही वेडिंग वेन्यू पहुंच गए थे। 23-24 फरवरी को प्री-वेडिंग समारोह हुए, जिनमें पूल पार्टी, डिनर और ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ नाम से एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच भी आयोजित किया गया।
पारिवारिक पृष्ठभूमि
विजय देवरकोंडा फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता देवरकोंडा गोवर्धन साउथ सिनेमा से जुड़े रहे हैं, जबकि उनके भाई आनंद देवरकोंडा भी तेलुगु फिल्मों में सक्रिय हैं। रश्मिका गैर-फिल्मी पृष्ठभूमि से हैं। उन्होंने बॉलीवुड में ‘गुडबाय’ से डेब्यू किया और ‘एनिमल’ व ‘पुष्पा’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाई। गुरुवार को दोनों सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे, जबकि रिसेप्शन 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!