एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा: 10 किलो नशा और 3 करोड़ का केमिकल जब्त; 16 लोगों को किया गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए चिकलाना गांव में संचालित एक एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 10 किलो से अधिक तैयार एमडी ड्रग्स, करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य का केमिकल, हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।
देर रात की गई कार्रवाई
यह कार्रवाई गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मकान पर छापा मारा, जहां अवैध रूप से नशीले पदार्थों का निर्माण किया जा रहा था। रेड के दौरान 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जांच लगातार जारी है।
फैक्ट्री मालिक का राजनीतिक कनेक्शन
पुलिस की दबिश जिस मकान पर हुई, वह दिलावर खान पठान का बताया जा रहा है, जो चिकलाना गांव का निवासी है। दिलावर आजाद समाज पार्टी से जुड़ा रहा है और यूपी के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का करीबी माना जाता है।
वर्ष 2023 में दिलावर ने जावरा विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था और वह पार्टी का प्रदेश पदाधिकारी भी बताया जा रहा है।
पूरी तरह गोपनीय रखी गई कार्रवाई
एमडी ड्रग्स फैक्ट्री की पुख्ता सूचना मिलने के बाद एसपी अमित कुमार के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। बता दें कि, इस कार्रवाई के लिए एएसपी राकेश खाखा, ग्रामीण एएसपी विवेक कुमार लाल, जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सटीक रणनीति के तहत छापेमारी की।
कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि टीम में शामिल अधिकारियों के अलावा किसी को भनक तक नहीं लगी। जिस परिसर में फैक्ट्री चल रही थी, वहीं आरोपी का परिवार भी रह रहा था। रेड के दौरान घर के किसी भी सदस्य को बाहर नहीं निकलने दिया गया। मीडिया को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
हथियार, कारतूस और वन्यजीव सामग्री बरामद
पुलिस को मौके से न सिर्फ नशे का सामान मिला, बल्कि12 बोर की बंदूकें, 91 जिंदा कारतूस, दो मोर और चंदन की लकड़ियां भी बरामद की गई हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
तीन दिन से चल रही थी रेकी
एसपी अमित कुमार इस समय भोपाल में मौजूद हैं, लेकिन वह पूरी कार्रवाई पर लगातार नजर बनाए हुए थे। पुलिस की विशेष टीमें पिछले तीन दिनों से फैक्ट्री की रेकी कर रही थीं, जिसके बाद सही समय पर यह बड़ी कार्रवाई की गई।
प्रदेश का पहला मामला
सूत्रों के अनुसार, यह मध्य प्रदेश का पहला मामला है, जहां राज्य पुलिस ने एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। इससे पहले इस तरह की कार्रवाई NCB या अन्य केंद्रीय एजेंसियों द्वारा ही की जाती रही है।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!