महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भूमिपूजन कर कहा-बेहतर होगा यातायात: एबी रोड पर सेंट्रल डिवाइडर का निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं बेहतर बनाने के लिए एबी रोड के बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने की प्रक्रिया के साथ ही निरंजनपुर चौराहा से एलआईजी चौराहा तक सेंट्रल डिवाइडर निर्माण कराया जाएगा। निगम के इस कार्य का भूमिपूजन महापौर ने किया।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बीआरटीएस कॉरिडोर तोड़ने के साथ ही सेंट्रल डिवाइडर बनाने के लिए सी 21 शॉपिंग मॉल के सामने भूमिपूजन किया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि एबी रोड शहर की जीवनरेखा है यहां प्रतिदिन भारी मात्रा में यातायात संचालित होता है।
बीआरटीएस हटने के बाद मार्ग की चौड़ाई लगभग 100 मीटर हो जाएगी, जिससे यातायात की सुगमता होगी। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर आधुनिक डिजाइन का सेंट्रल डिवाइडर, सेंट्रल लाइटिंग तथा आकर्षक एवं पर्यावरण-संवर्धक पौधारोपण किया जाएगा, जिससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि शहर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।
तीन ठेकेदार तय
जनकार्य व उद्यान प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि बीआरटीएस मार्ग पर रेलिंग हटाने के बाद सड़क का बेहतर उपयोग संभव होगा और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। आधुनिक डिवाइडर एवं प्रकाश व्यवस्था से रात्रिकालीन यातायात भी अधिक सुरक्षित रहेगा।
ज्ञात रहे कि बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने के बाद यातायात को बेहतर बनाने के लिए सेंट्रल डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते बीआरटीएस कॉरिडोर की कुल लंबाई को तीन भागों में विभाजित कर पृथक-पृथक निविदाएं आमंत्रित की गईं तथा तीन अलग-अलग निर्माण एजेंसियों की नियुक्ति की गई है। इससे बीआरटीएस तोड़ने के साथ-साथ तत्काल सेंट्रल डिवाइडर का निर्माण हो सकेगा।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!