निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़क का महापौर ने किया निरीक्षण: 15 अगस्त तक एक लेन शुरू करने के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सड़क अधोसंरचना को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़कों के कार्य में तेजी लाई जा रही है। इसी क्रम में इंदौर के महापौर ने किला मैदान तिराहा से जिंसी चौराहा होते हुए नेमिनाथ चौराहा तक बन रही मास्टर प्लान सड़क का स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ गति बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि किला मैदान तिराहा से जिंसी चौराहा तक सड़क की एक लेन 15 अगस्त तक यातायात के लिए चालू कर दी जाए, ताकि क्षेत्रवासियों और आम नागरिकों को आवागमन में राहत मिल सके।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाए गए हैं और निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
महापौर ने निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी और निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और समय पर परियोजना पूरी करना प्राथमिकता है।
इस दौरान महापौर ने क्षेत्र के रहवासियों से भी संवाद किया। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याओं और अपेक्षाओं से उन्हें अवगत कराया। महापौर ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर क्षेत्र को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नगर निगम का कहना है कि मास्टर प्लान सड़क के पूर्ण होने से इस क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा, आवागमन सुगम बनेगा और शहर की सड़क कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई

मोबाइल पर बात करते पकड़े गए दो वाहन चालक:7,100 रुपए जुर्माना

इंदौर के अनय का नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए चयन:अंडर-14 वर्ग में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व; भोपाल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

18 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या:प्रतियोगी परीक्षा की कर रही थी तैयारी; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

इंदौर में भी हो सकता है चंदाना जैसा शराबकांड:शहर के पब-बार संचालक लाइसेंसी दुकानों के बजाय ब्लैकरों से लेकर ऊंचे दामों पर खपा रहे शराब

विधायक का फोन घनघनाते ही बदला पुलिस का रवैया:एक पखवाड़े से कर्ज में डूबे लापता बेटे के पिता का आरोप

दीपावली पर मिठास के बाजार में मिलावट का खतरा:हर बार छापे हर साल वही सवाल

अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम:नर्मदा के चौथे चरण के लिए 1,320 करोड़ से अधिक के अनुबंध

मध्य प्रदेश में निवेश को नई रफ्तार देने की तैयारी:एक लाख करोड़ के निवेश की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री का फोकस; मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगा शहरी विकास, रोजगार और उद्योगों के केंद्र बनेंगे शहर

दूसरों को नसीहत खुद की व्यवस्था पर चुप्पी:एलआईजी चौराहे पर पतरे धोने में बहाया हजारों लीटर पानी; लीकेज वाले टैंकर ने भी सड़क पर बहाया जल

हम करें राष्ट्र आराधन:इंदौर में आज संघ का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन; शताब्दी वर्ष के समापन पर जुटेंगे 1 लाख स्वयंसेवक

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय किस अधिकारी के बारे में बोले- ‘यू आर ए वेरी गुड लीडर आफ्टर रिटायरमेंट’:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मुस्कराए बिना नहीं रह सके; मंत्री तुलसी सिलावट भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

किसान की बेरहमी से हत्या:घर में घुसकर तलवार-लाठियों से किया हमला; बेटा घायल, 4 साल की पोती का पैर टूटा

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव:भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार; भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने नाम पर लगाई मुहर

चक्रवाती तूफान अर्नब ने मचाई तबाही:135 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 की मौत, 57 हजार लोगों को किया शिफ्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!