पेट्रोकेमिकल्स में भीषण आग: नैफ्था पाइपलाइन में हादसा; इतने कर्मचारी झुलसे, कई की हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कोलकाता।
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले स्थित हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में मंगलवार तड़के नैफ्था पाइपलाइन में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब 15 कर्मचारी झुलस गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का अभियान शुरू कर दिया।
सुबह 4 बजे के आसपास हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह 4:00 से 4:30 बजे के बीच हुआ, जब नैफ्था ले जाने वाली पाइपलाइन में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास काम कर रहे कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
15 कर्मचारी झुलसे, अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल हल्दिया सब-डिविजनल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार कुछ कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है और घायलों का इलाज जारी है।
आग लगने के कारणों की जांच शुरू
फिलहाल आग लगने के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। तकनीकी विशेषज्ञ और संबंधित एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पाइपलाइन में आग कैसे लगी। हादसे में हुए आर्थिक नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।
दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। सुरक्षा कारणों से प्रभावित क्षेत्र को घेरकर आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए।
पूर्वी भारत के लिए अहम है हल्दिया रिफाइनरी
हल्दिया रिफाइनरी का संचालन इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा किया जाता है। वर्ष 1975 में स्थापित यह रिफाइनरी पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा समेत पूर्वी भारत के कई राज्यों को पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति करती है। यहां एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF), नैफ्था, केरोसिन और बिटुमेन सहित कई उत्पादों का उत्पादन होता है।
पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा
गौरतलब है कि दिसंबर 2021 में भी हल्दिया रिफाइनरी में आग लगने की बड़ी घटना हुई थी, जिसमें तीन कर्मचारियों की मौत हो गई थी और 44 लोग घायल हुए थे। ताजा हादसे के बाद एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!