सेल्स टैक्स कार्यालय में लगी भीषण आग: दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर खाक; छुट्टी के कारण टला बड़ा हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
शहर में जिला जेल के सामने स्थित सेल्स टैक्स कार्यालय में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दफ्तर में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और फर्नीचर पूरी तरह जलकर राख हो गए।
स्थानीय लोगों ने दी सूचना
दोपहर करीब 2 बजे बिल्डिंग से उठता काला धुआं और ऊंची लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत ‘डायल 112’ पर सूचना दी। सबसे पहले कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
छुट्टी के कारण टला बड़ा हादसा
गनीमत रही कि रविवार होने के कारण कार्यालय बंद था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अगर यह घटना कार्यदिवस में होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
झाड़ियों में लगाई थी आग
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि परिसर में सूखी झाड़ियों को साफ करने के लिए आग लगाई गई थी, जो तेज हवा के कारण भड़क गई और इमारत तक फैल गई।
दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां करीब 30 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नुकसान का आकलन जारी
फिलहाल पुलिस और फायर विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।
संबंधित समाचार

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!