मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी: इन मामले में मानी अपनी गलती; 3 दिन का दिया था अल्टीमेटम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल (CSAM), डीपफेक कंटेंट और प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई कथित गलतियों को लेकर माफी मांगी है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
3 दिन का दिया था अल्टीमेटम
बता दें कि संसदीय समिति ने Meta से तीन दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा था। समिति ने ऐसा नहीं करने की स्थिति में कंपनी को भारत में मिलने वाली कुछ कानूनी सुरक्षा और छूट पर पुनर्विचार की चेतावनी भी दी थी।
Meta की ग्लोबल टीम को दिल्ली बुलाया
मामले को लेकर केंद्रीय आईटी मंत्रालय और Meta के अधिकारियों के बीच दो दिवसीय बैठक चल रही है। सरकार ने कंपनी की ग्लोबल टीम के अधिकारियों को दिल्ली बुलाया है। बैठक का पहला दिन 5 अगस्त को था।
बताया जा रहा है कि बैठक में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक और गैरकानूनी सामग्री को रोकने की व्यवस्था, डीपफेक कंटेंट और प्लेटफॉर्म की जवाबदेही जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
PM मोदी का वीडियो हटाने पर भी विवाद
सरकार की नाराजगी की एक वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो हटाया जाना भी बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने 23 जुलाई को एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने पेपर लीक को बड़ी समस्या बताते हुए ऐसे मामलों की तेजी से सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की जरूरत की बात कही थी।
यह वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक से हटा दिया गया था। बाद में Meta ने इसे दोबारा प्लेटफॉर्म पर बहाल कर दिया।
कंटेंट मॉडरेशन को लेकर बढ़ी Meta की मुश्किलें
पूरे मामले के बाद भारत में Meta की कंटेंट मॉडरेशन व्यवस्था और जवाबदेही पर सवाल बढ़ गए हैं। सरकार और कंपनी के अधिकारियों के बीच जारी बैठक में इन मुद्दों पर आगे की व्यवस्था और सुधारों को लेकर चर्चा किए जाने की बात सामने आई है।
अब नजर इस बात पर रहेगी कि बैठक के बाद सरकार और Meta की ओर से क्या आधिकारिक जानकारी जारी की जाती है और प्लेटफॉर्म पर गैरकानूनी तथा डीपफेक कंटेंट को रोकने के लिए कंपनी क्या कदम उठाती है।
संबंधित समाचार

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!